Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Quinton de Kock breaks AB de Villiers record becomes South Africa No 1 batsman in the T20 World Cup
क्विंटन डी कॉक ने एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में बने साउथ अफ्रीका के नंबर-1 बल्लेबाज

क्विंटन डी कॉक ने एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में बने साउथ अफ्रीका के नंबर-1 बल्लेबाज

संक्षेप:

क्विंटन डी कॉक ने अफगानिस्तान के खिलाफ 59 रनों की पारी खेल इतिहास रच दिया है। वह साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Feb 11, 2026 12:48 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने उस समय इतिहास रचा, जब उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में 59 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दम पर डी कॉक पूर्व स्टार बल्लेबाज एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे। यह रिकॉर्ड है साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का। अभी तक यह रिकॉर्ड एबी डी विलियर्स के नाम था, डी विलियर्स ने 2016 में अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप खेला था। 10 साल बाद जाकर अब उनका यह रिकॉर्ड टूटा है।

एबी डी विलियर्स ने साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप में खेली 29 पारियों में 29.87 की औसत और 143.40 के स्ट्राइक रेट के साथ 717 रन बनाए थे। क्विंटन डी कॉक अब उनसे आगे निकल चुके हैं।

क्विंटन डी कॉक के टी20 वर्ल्ड कप करियर की बात करें तो अभी तक इस आईसीसी टूर्नामेंट में उन्होंने एबी डी विलियर्स के बराबर 29 पारियां खेली है और इस दौरान 26.32 की औसत और 134.24 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने डी विलियर्स से 20 रन अधिक 737 रन बनाए हैं।

अब क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

वहीं ऑलओवर रिकॉर्ड की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जो 2024 में रिटायरमेंट ले चुके हैं। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप करियर में सबसे अधिक 1292 रन बनाए हैं।

साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दिया 188 का टारगेट

साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 188 रनों का टारगेट रखा है। 12 रन पर कप्तान एडन मारक्रम का विकेट गिरने के बाद क्विंटन डी कॉक और रायन रिकल्टन ने शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को संभाला। डी कॉक ने 59 तो रिकल्टन ने 61 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका थोड़ा लड़खड़ाया, मगर अंत में वह 187 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। राशिद खान ने 2 तो अजमतुल्ला उमरजई ने 3 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

अफगानिस्तान (प्लेइंग XI): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;