रोहित शर्मा की फॉर्म पर सवाल सुनते ही भड़के शुभमन गिल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया मुंहतोड़ जवाब

Jan 19, 2026 11:05 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

शुभमन गिल ने रोहित शर्मा का समर्थन किया है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में फ्लॉप रहे थे। भारतीय टीम 2-1 से वनडे सीरीज हार गई थी। इस सीरीज में रोहित ने 20.33 के औसत से कुल 61 रन ही बनाए।

रोहित शर्मा की फॉर्म पर सवाल सुनते ही भड़के शुभमन गिल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया मुंहतोड़ जवाब

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने साथी ओपनर और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का समर्थन किया है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में फ्लॉप रहे थे। भारतीय टीम 2-1 से वनडे सीरीज हार गई थी। इस सीरीज में रोहित ने 20.33 के औसत से कुल 61 रन ही बनाए। एक भी अर्धशतक तक उन्होंने नहीं जड़ा। ऐसे में हिटमैन रोहित शर्मा पर सवाल उठे तो कप्तान गिल ने अपने पूर्व कप्तान का फुल सपोर्ट किया। 13 गेंदों में 11 रन बनाकर रोहित शर्मा आउट हो गए, जिसमें 2 चौके शामिल थे। भारत के सामने 338 रनों का लक्ष्य था, जिसे भारत विराट कोहली के शतक के बावजूद हासिल नहीं कर पाय

पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने कहा कि रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अपनी अच्छे स्टार्ट्स को बड़ी पारियों तब्दील नही कर पाए। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म में हैं, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से लेकर साउथ अफ्रीका सीरीज तक। मुझे लगता है, जैसा मैंने कहा, आप हमेशा मिली शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाते और मुझे लगता है कि रोहित को इस न्यूजीलैंड सीरीज में भी कुछ शुरुआत मिलीं। एक बैट्समैन के तौर पर, आप हमेशा उन शुरुआतों को बड़ी पारी में बदलना चाहते हैं और हमेशा उनका फायदा उठाकर शतक बनाना चाहते हैं, लेकिन हर बार ऐसा करना मुमकिन नहीं है। साथ ही, यह कुछ ऐसा है जिसे आप हमेशा करने की कोशिश करते हैं।"

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन बनाए थे। डेरिल मिचेल ने सीरीज में दूसरा शतक जड़ा था। सीरीज डिसाइडर मैच में भारत को 338 रनों का लक्ष्य मिला था। विराट कोहली ने शतक भी लगाया, लेकिन भारत 300 रनों से पहले ही ढेर हो गया और मुकाबला हारने के साथ-साथ सीरीज भी गंवा बैठा। इंदौर में भारत को पहली बार वनडे मैच में हार मिली और पहली बार 37 साल के इतिहास में न्यूजीलैंड की टीम ने वनडे सीरीज भारतीय सरजमीं पर जीती। ग्लेन फिलिप्स ने भी इस मुकाबले में कीवी टीम के लिए शतक जड़ा और भारत की मुश्किलों को बढ़ा दिया था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;