Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Quality of India vs England Test Series was not as good as Ashes 2005 says Mike Atherton dismisses best series tag
IND vs ENG सीरीज में वह बात नहीं थी, जो…पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने किसे दिया बेस्ट सीरीज का टैग?

IND vs ENG सीरीज में वह बात नहीं थी, जो…पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने किसे दिया बेस्ट सीरीज का टैग?

संक्षेप:

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल एथरटन ने इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को बेस्ट सीरीज नहीं माना और कहा कि इस सीरीज में वह क्वालिटी नहीं थी, जो 2005 की एशेज में थी। इस सीरीज को 2005 के बाद की बेस्ट सीरीज उन्होंने माना। 

Aug 14, 2025 11:36 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंग्लैंड और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को फैंस ने खूब पसंद किया। स्टेडियम ही नहीं, बल्कि टीवी, स्मार्टफोन और रेडियो पर लोग चिपके रहे। सीरीज 2-2 से बराबर रही। दो मुकाबले बहुत ज्यादा करीबी हुई, जिसमें से एक मैच इंग्लैंड ने एक और मैच भारत ने जीता, जबकि हर एक मैच का नतीजा आखिरी दिन निकला। बावजूद इसके इंग्लैंड के एक पूर्व क्रिकेटर ने इस सीरीज को बेस्ट सीरीज नहीं माना और कहा कि इस सीरीज में वह क्वालिटी नहीं थी, जो 2005 की एशेज सीरीज में थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस सीरीज की बात करें तो लीड्स में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की, जबकि उनके सामने एक विशाल लक्ष्य था। इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की और एजबेस्टन टेस्ट मैच को अपने नाम किया। इसके बाद लंदन के लॉर्ड्स में तीसरा मैच खेला गया, जिसे 22 रन से इंग्लैंड ने जीता। मैनचेस्टर टेस्ट भारत ने ड्रॉ कराया, जबकि ओवल टेस्ट मैच में महज 6 रन से भारत को जीत मिली। हर एक मैच में कुछ न कुछ रोमांचक था। कभी गेंद और बल्ले की लड़ाई तो कभी मौखिक लड़ाई खिलाड़ियों के बीच दिलचस्प रही।

ये भी पढ़ें:सचिन का नहीं, बल्कि उनके दोस्त का है भारत के लिए बेस्ट टेस्ट औसत; ये रही लिस्ट

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को फैंस ने हाल की बेस्ट सीरीज बताया, लेकिन इससे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और माइकल एथरटन सहमत नहीं हैं। स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर माइकल एथरटन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस सीरीज की क्वालिटी 05 (एशेज सीरीज 2005) जितनी अच्छी थी। मुझे नहीं लगता कि मैंने 05 एशेज से बेहतर कोई सीरीज देखी है। यह एक शानदार टीम थी जो ढल रही थी और उभरती हुई भी, जिसमें अपने खेल के शीर्ष पर मौजूद बेहतरीन खिलाड़ी थे, लेकिन यह शायद '05 के बाद की सबसे अच्छी सीरीज थी।"

उन्होंने आगे कहा, "2023 की एशेज एक शानदार एशेज सीरीज थी, लेकिन मैं इस सीरीज को 2005 के बाद की सबसे बेहतरीन सीरीज कहूंगा, वोक्स और ऋषभ पंत जैसे दिलेरी वाले पलों और सीरीज के उतार-चढ़ाव की वजह से।" एथरटन और हुसैन दोनों इस सीरीज में कमेंट्री टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने इस सीरीज के हर एक पल को करीब से देखा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |