Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Punjab Kings IPL 2026 Auction squad live update PBKS All Players List retained and release players new members
PBKS IPL 2026 Squad: पंजाब किंग्स का स्क्वॉड हुआ कंप्लीट, चार खिलाड़ी खरीदने के बावजूद पैसे बच गए

PBKS IPL 2026 Squad: पंजाब किंग्स का स्क्वॉड हुआ कंप्लीट, चार खिलाड़ी खरीदने के बावजूद पैसे बच गए

संक्षेप:

Punjab Kings IPL 2026 Squad: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड कंप्लीट कर लिया है। पीबीकेएस ने ऑक्शन में 4 प्लेयर खरीदे, जिसमें दो विदेशी हैं।

Dec 16, 2025 09:29 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Punjab Kings IPL 2026 Squad: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में काफी सोच-विचार करने के बाद चार खिलाड़ी खरीदे। 11.50 करोड़ लेकर नीलामी में उतरी पीबीकेएस के पर्स में साढ़े तीन करोड़ बच गए। आईपीएल 2025 की उपविजेता ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज बेन ड्वारशुइस पर 4.4 करोड़ खर्च किए। वहीं, कूपर कोनोली को 3 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। पंजाब का स्क्वॉज कंप्लीट हो गया है। एक आईपीएल टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी ही रह सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, कूपर कोनोली, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, बेन ड्वारशुइस, मिचेल ओवेन, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, विशाल निषाद, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाख।

मिनी नीलामी में पंजाब किंग्स ने इन्हें खरीदा

कूपर कोनोली - 3 करोड़ रुपये (ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर)

बेन ड्वारशुइस - 4.4 करोड़ रुपये (ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज)

प्रवीण दुबे - 30 लाख रुपये (अनकैप्ड स्पिनर)

विशाल निषाद - 30 लाख रुपये (अनकैप्ड स्पिनर)

IPL नीलामी 2026 में पंजाब किंग्स

बचा हुआ पर्स- 3.50 करोड़ रुपये

कुल बचे हुए स्लॉट- 0

विदेशी खिलाड़ियों के बचे स्लॉट- 0

पंजाब किंग्स द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, मार्को जेनसेन और लॉकी फर्ग्यूसन।

पंजाब किंग्स द्वारा रिलीज किए गए प्लेयर

जॉश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन और प्रवीण दुबे

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |