खिताब जीतने के लिए बहुत मेनहत करनी पड़ेगी, तीसरा मैच जीतने पर श्रेयस अय्यर बोले
श्रेयस अय्यर की 33 गेंद में 69 रन की नाबाद पारी से पंजाब ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। जीत के बाद कप्तान श्रेयस ने कहा कि खिताब जीतने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।

पिछले साल के फाइनल में दिल तोड़ने वाली हार के बाद पंजाब किंग्स इस सत्र में अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीतने के लिए बेताब दिख रही है, हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि इसकी कल्पना करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। अय्यर ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 33 गेंद में नाबाद 69 रन बनाकर टीम की अगुवाई की। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने 99 रन की शानदार साझेदारी करके 220 रनों के लक्ष्य को आसान बना दिया था।
श्रेयस की सलाह
'प्लेयर ऑफ द मैच' अय्यर ने अपने सलामी बल्लेबाजों के प्रयासों की सराहना की जिन्होंने पावरप्ले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक मजबूत नींव रखी। अय्यर ने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ''वे मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं बार-बार यही दोहराता रहता हूं कि आपको वर्तमान में रहना होगा। कोच रिकी (पोंटिंग) भी इस पहलू को बहुत महत्व देते हैं। पिछले साल भी हम ट्रॉफी जीतने के बहुत करीब पहुंच गए थे। इस साल, हम इसे जीतना चाहते हैं। इसकी कल्पना करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।‘’
उन्होंने कहा, ''हमें शानदार शुरुआत मिली। जब आप 220 रनों का पीछा कर रहे होते हैं तो आपको ऐसी ही शुरुआत की जरूरत होती है। देखने में बहुत अच्छा लगा, एकदम सही क्रिकेटिंग शॉट। शुरुआत में लय को स्थिर रखा। यह आसान नहीं था, लेकिन उस गति को बनाए रखना, इसके लिए मुझे खुद को समय देने की जरूरत थी। एक बार जब मैंने पिच की गति को भांप लिया तो चीजें आसान हो गईं। ‘’
सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (57 रन) और प्रभसिमरन सिंह (51 रन) की पारियों के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' अय्यर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को दबाव में नहीं आने दिया। उनकी पारी में पांच छक्के और इतने ही चौके जड़े थे। इससे टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 223 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (74 रन) के अर्धशतक और ट्रेविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 50 गेंद में 120 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया।
सनराइजर्स हैदराबाद के बाएं हाथ के कलाई स्पिनर शिवांग कुमार ने पंजाब किंग्स के शुरूआती तीनों विकेट अपनी झोली में डाले लेकिन पंजाब किंग्स को जीत दर्ज करने से नहीं रोक सके। यह हैदराबाद की लगातार दूसरी हार है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



