पुणे में कैसा होगा पिच का मिजाज, स्पिनर मचाएंगे गदर या बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले? जानिए
- टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड से हिसाब बराबर करना चाहेगी और सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आना चाहेगी, क्योंकि पहला मैच भारत हार चुका है। ऐसे में पुणे में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है, ये जान लीजिए।

बेंगलुरु टेस्ट मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी। ऐसे में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पुणे के मैदान पर जब टीम इंडिया उतरेगी तो हिसाब बराबर करना चाहेगी। हालांकि, पुणे की पिच कैसी होगी, ये आपके लिए जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच वैसी नहीं थी, जैसी टीम इंडिया ने चाही थी। हालांकि, इसमें पिच क्यूरेटर का कोई दोष नहीं है, क्योंकि बारिश और मौसम की वजह से पिच का मिजाम बदल गया था, लेकिन पुणे में ऐसा कुछ होने वाला नहीं है और भारतीय टीम ने जैसी पिच की डिमांड की है, वैसी पिच उनको मिलने वाली है।
क्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो पुणे में काली मिट्टी की पिच का इस्तेमाल होने वाला है, जहां पर स्पिनरों को खूब मदद मिलेगी, क्योंकि पिच पर घास नहीं होगी। पिच को फ्लैट और स्लोअर तैयार कराया जा रहा है। बाउंस भी गेंद को यहां कम मिलेगा, लेकिन बेंगलुरु की पिच में तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद थी। मैच के पांचवें और खेल के चौथे दिन तक स्पिनरों के लिए कोई खास मदद पिच से नहीं मिली थी, लेकिन पुणे और फिर मुंबई में स्पिनरों को मदद करने वाली पिचों का इस्तेमाल होगा। हालांकि, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लाल मिट्टी की पिच तैयार की जाएगी। वह मुकाबला 1 नवंबर से शुरू होगा।
बेंगलुरु की पिच ने टीम इंडिया को कभी ना भूलने वाला गम दिया, क्योंकि टीम 46 रनों पर ढेर हो गई थी। भारतीय टीम के इतिहास में घर पर ये सबसे कम स्कोर था। इससे पहले टीम ने 75 रन पर अपने सभी विकेट खोए थे, लेकिन पहली बार टीम 50 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। यहां तक कि टीम को 8 विकेट से हार मिली। 36 साल के बाद न्यूजीलैंड के हाथों भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस हार का बदला और सीरीज में 1-1 की बराबरी के लिए भारतीय टीम पुणे में भी 3 स्पिनरों के साथ उतरेगी। पिच से भी मदद होगी तो भारत चाहेगा कि उनके स्पिनर यहां कीवी टीम पर हावी रहें।
पुणे के एमसीए स्टेडियम में यह केवल तीसरा टेस्ट होगा। पहला टेस्ट भारत ने इस मैदान पर 2016-17 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेला था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 333 रनों के अंतर से जीत दर्ज की थी, था। ये मैच तीसरे दिन चाय तक खत्म हो गया था, जिसमें बाएं हाथ के स्पिनर स्टीव ओ'कीफ ने 12 विकेट लिए थे। सतह खुरदरी थी और पिच के ऊपर की मिट्टी ढीली थी, जिसमें पहले दिन ही कई छोटी दरारें पड़ गई थीं। आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने इस पिच को खराब रेटिंग दी थी, क्योंकि स्पिनरों ने 40 में से 31 विकेट लिए थे। इस मैदान पर अगला टेस्ट 2019 में खेला गया, जिसमें विराट कोहली ने दोहरा शतक जड़ा और भारत ने साउथ अफ्रीका को पारी के अंतर से हराया।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें



