IPL की राह पर चला PSL, अब ड्रॉफ्ट नहीं, खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; PCB ने किया बड़ा ऐलान

Jan 19, 2026 03:10 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

PSL भी अब IPL की राह चलने के लिए तैयार है। जिस तरह आईपीएल में खिलाड़ियों का ऑक्शन होता है। उसी तरह पीएसएल में भी खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा। 2026 से ही इसकी शुरुआत पीएसएल में होने जा रही है।

IPL की राह पर चला PSL, अब ड्रॉफ्ट नहीं, खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; PCB ने किया बड़ा ऐलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की राह पर चलने लगा है। बीसीसीआई जिस तरह आईपीएल में ऑक्शन कराती आ रही है, उसी तरह अब पीएसएल में भी ऑक्शन मॉडल हमको देखने को मिलेगा। पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल के 10 सीजन अब तक हो चुके हैं और हर बार हमें ड्राफ्ट सिस्टम इस लीग में देखने को मिला है, लेकिन पहली बार 11वें सीजन में आकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि अब पीएसएल में भी प्लेयर्स ऑक्शन होगा। दर्जनों खिलाड़ियों पर IPL की तरह बोली लगेगी। हालांकि, इतना पैसा मिलने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि इतना पैसा इस लीग में है ही नहीं।

पीएसएल के नए स्ट्रक्चर के तहत हर फ्रेंचाइजी को ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होगी, जिसमें से हर कैटेगरी का एक-एक प्लेयर अपने साथ ऑक्शन से पहले जोड़ा जा सकता है। पिछले सीजन से मेंटर्स, ब्रांड एंबेसडर और राइट टू मैच ऑप्शन के नियम थे, लेकिन इस बार के ऑक्शन से पहले ये सभी नियम हटा दिए गए हैं। नई टीमों के शामिल होने के बाद नियमों में थोड़ी ढील दी गई और नई टीमों को भी ऑक्शन से पहले ऑक्शन पूल से खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति होगी। पहले से उपलब्ध ड्राफ्ट में से चार खिलाड़ियों को चुनने और रिटेन करने की इजाज़त नई टीमों को है, जिससे कि वे कोर टीम तैयार कर सकें।

हर फ्रेंचाइजी को एक ऐसे विदेशी प्लेयर को सीधे साइन करने की भी इजाजत होगी, जो पिछले सीजन में उनके लिए नहीं खेला था। प्लेयर की सैलरी बढ़ाकर हर टीम के लिए USD 1.6 मिलियन कर दी गई है। PSL के 11वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च 2026 से होनी है। उसी दिन आईपीएल भी भारत में शुरू होगा। आने वाले सीजन के लिए फैसलाबाद को एक एक्स्ट्रा वेन्यू के तौर पर जोड़ा गया है, जिससे होस्ट शहरों की लिस्ट बढ़ गई है। इस बार दो नई टीमें भी पीएसएल में देखने को मिलेंगी, जबकि मुल्तान सुल्तान्स के नए मालिक भी दिखाई देने वाले हैं। आईपीएल से सीधे टक्कर पीएसएल की होने वाली है। कुछ पुराने क्रिकेटर भी इस लीग में दिखाई देंगे, जो आईपीएल में बिके नहीं हैं या फिर लीग से रिटायर हो चुके हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।