बाबर आजम ने बतौर कप्तान जीता पहला PSL खिताब, मगर फाइनल में हो गया ये पोपट

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

PSZ vs HYDK Highlights- बाबर आजम  की अगुवाई वाली पेशावर जालमी ने हैदराबाद किंग्समेन को 5 विकेट से हराकर पीएसएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। बाबर आजम का यह बतौर कप्तान पहला पीएसएल खिताब है।

बाबर आजम ने बतौर कप्तान जीता पहला PSL खिताब, मगर फाइनल में हो गया ये पोपट

PSZ vs HYDK Highlights- बाबर आजम की अगुवाई वाली पेशावर जालमी ने पीएसएल 2026 फाइनल में हैदराबाद किंग्समेन को 5 विकेट से हराया। इसी के साथ पेशावर जालमी ने अपना दूसरा पाकिस्तान सुपर लीग का टाइटल जीता। वहीं बाबर आजम बतौर कप्तान अपना पहली पहली पीएसएल ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहे। हैदराबाद किंग्समेन की टीम पहले बैटिंग करते हुए मात्र 129 रनों पर ही ढेर हो गई। पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं टिक पाई और पेशावर जालमी के सामने 18 ओवर में ही घुटने टेक दिए। पेशावर जालमी ने 130 रनों का यह टारगेट 15.2 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हासिल किया। पेशावर जालमी की जीत के हीरो आरोन हार्डी रहे, जिन्हें फाइनल में 4 विकेट चटकाने के साथ-साथ 56 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

बाबर आजम के साथ हो गया पोपट

बाबर आजम 130 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पीएसएल 2026 फाइनल में खाता भी नहीं खोल पाए और गोल्डन डक पर आउट हुए। बाबर को पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद अली ने आउट किया। पेशावर जालमी ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाए। बाबर आजम से पहले मोहम्मद अली ने पारी की तीसरी गेंद पर मोहम्मद हारिस को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद कुसल मेंडिस (9) भी सस्ते में आउट हो गए थे। ऐसा लगने लगा था कि पेशावर जालमी को इस छोटे से टारगेट का पीछा करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, मगर इसके बाद आरोन हार्डी एक छोर पर खूंटा डाकर खड़े हो गए और टीम को जीत दिलाकर माने। आरोन हार्डी का साथ अब्दुल समद ने 48 रनों की पारी खेलकर दिया।

PSL में रिकॉर्ड बनाने से चूके बाबर आजम

पीएसएस 2026 में गजब की फॉर्म में चल रहे बाबर आजम रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। वह मात्र एक रन से पीएसएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड से चूक गए। बाबर ने इस सीजन 588 रन बनाए। फखर जमन ने 2022 में इतने ही रन बनाए थे, अगर फाइनल में बाबर एक रन भी बना लेते तो वह पीएसएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते। मगर गोल्डन डक पर आउट होने की वजह से वह चूक गए।

बाबर आजम ने पीएसएल 2026 में खेले 11 मैचों में 73.5 की औसत और 145.90 के स्ट्राइक रेट के साथ 588 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।

बाबर एक PSL सीजन में दो सेंचुरी बनाने वाले सिर्फ दूसरे बैट्समैन भी बन गए, इससे पहले 2024 में उस्मान खान यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बैट्समैन बने थे। बाबर का 146 का स्ट्राइक रेट भी एक PSL सीजन में उनका पर्सनल बेस्ट है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।