PSL 2026 में बड़ा कांड: फखर जमां की करतूत कैमरे में कैद, कप्तान शाहीन ने कराई ‘बॉल टैंपरिंग’?
PSL 2026 की शुरुआत हुई ही है कि एक बड़ा कांड देखने को मिल गया है, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट फिर से शर्मसार हो गया है। फखर जमां की करतूत कैमरे में कैद हो गई। कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के सामने 'बॉल टैंपरिंग' हुई।

PSL 2026 की शुरुआत अभी हुई ही है कि एक बड़ा कांड इस पाकिस्तान की लीग में देखने को मिल गया है, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर से शर्मसार हो गया है। फखर जमां की करतूत कैमरे में कैद हो गई, जिससे न सिर्फ टीम पर मैच में ही जुर्माना लगा, बल्कि आगे भी कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, गेंदबाज हारिस राउफ और बल्लेबाज फखर जमां पर ऐक्शन होने के पूरे चांस हैं, क्योंकि पीएसएल के लाहौर कलंदर्स वर्सेस कराची किंग्स मैच में 'बॉल टैंपरिंग' हुई है।
दरअसल, लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीएसएल 2026 का छठा लीग मैच लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेला गया। ये मैच लो स्कोरिंग था, जो दिलचस्प रहा। हालांकि, आखिरी ओवर में ऐसा कुछ हो गया, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट के सम्मान पर सवाल खड़े हो गए। खासकर शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राउफ की साख भी तार-तार हो गई, क्योंकि फखर जमां को साफ तौर पर बॉल के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा गया और उनका ये कांड कैमरे में कैद हो गया।
लाहौर कलंदर्स को आखिरी ओवर में मैच को जीतने के लिए 13 रन डिफेंड करने थे। इसी दौरान कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, आखिरी ओवर करने आए हारिस राउफ और फखर जमां प्लानिंग कर रहे थे। एक खिलाड़ी पानी भी लेकर आया। ऐसा लग रहा था कि वे आखिरी ओवर में मैच कैसे बचाया जाए? इसकी योजना बना रहे हैं, लेकिन असल योजना बॉल टैंपरिंग की थी, जो कैमरे में कैद हो गई। अंपायरों ने जल्द ही उस चीज को पकड़ा और मैच में ही 5 रन की पेनल्टी लाहौर की टीम पर लगा दी गई, क्योंकि गेंद से छेड़छाड़ हुई थी।
मैच के बाद जब कप्तान शाहीन शाह अफरीदी से इस कांड के बारे में पूछा गया तो वे बना बनाया जवाब देते नजर आए। रमीज राजा ने उनसे बॉल टैंपरिंग के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "मुझे इस बारे में नहीं पता और हम देखेंगे कि यह कैमरे में है या नहीं और इस पर बात करेंगे कि यह क्या है। असल में, पांच रन ले लिए गए और हम कुछ नहीं कर सकते। जैसे, आप कह नहीं सकते।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



