स्टीव स्मिथ बने पाकिस्तान सुपर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, बाबर आजम के खाते में इतने करोड़

Feb 12, 2026 04:22 pm ISTMd.Akram लाहौर, भाषा
share

ऑस्ट्रेलिया के दिगगज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें सियालकोट स्टैलियंस ने खरीदा। वहीं, बाबर आजम को पेशावर जाल्मी ने रिटेन किया।

स्टीव स्मिथ बने पाकिस्तान सुपर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, बाबर आजम के खाते में इतने करोड़

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। चोटिल मिचेल मार्श के कवर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में शामिल किए गए स्मिथ को नई फ्रेंचाइजी सियालकोट स्टैलियंस ने लगभग 500,000 अमेरिकी डॉलर (14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) में खरीदा है। पीएसएल में टीमों की संख्या छह से बढ़कर आठ कर दी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी प्रणाली शुरू की है, जिसने पिछले एक दशक से चले आ रहे ड्राफ्ट प्रारूप का स्थान लिया है।

नसीम शाह सबसे महंगे पाकिस्तानी

खिलाड़ियों की नीलामी बुधवार को लाहौर में की गई। जिन खिलाड़ियों की नीलामी हुई उनमें डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मुस्तफिजुर रहमान, डेवोन कॉनवे, रिले रॉसौ, तबरेज शम्शी, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस और मार्नस लाबुशेन जैसे विदेशी खिलाड़ी भी शामिल थे। मुस्तफिजुर को लाहौर कलंदर्स ने अनुबंधित किया है। मुस्तफिजुर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में केकेआर की टीम से हटा दिया गया था जिससे घटनाओं का एक विवादास्पद सिलसिला शुरू हुआ। बांग्लादेश टीम ने टी20 वर्ल्ड कप से नाम वापस ले लिया था और पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का फैसला किया, जिससे बाद में यू-टर्न ले लिया।

बाबर आजम के खाते में इतने करोड़

आठ फ्रेंचाइजी ने कुल 103 खिलाड़ियों से अनुबंध किया। तेज गेंदबाज नसीम शाह सबसे महंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने, जिन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 8.65 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा। ऑलराउंडर फहीम अशरफ को इसी फ्रेंचाइजी में 8.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा। बल्लेबाज बाबर आजम को पेशावर जाल्मी ने सात करोड़ पाकिस्तानी रुपये में रिटेन किया। इसी फ्रेंचाइजी ने सैम अयूब को 12.2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में रिटेन किया। पीएसएल का आयोजन 26 मार्च से तीन मई तक होना है। इसी दौरान भारत में अधिक आकर्षक और प्रतिष्ठित इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।