IPL को टक्कर नहीं दे पाया पाकिस्तान सुपर लीग, घाटा होने के चलते बदलना पड़ सकता है शेड्यूल

भाषा, कराची
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान सुपर लीग का अगला सीजन जनवरी में शुरू हो सकता है। क्योंकि अप्रैल-मई के विंडो में आईपीएल के कारण पीएसएल को करवाना विज्ञापन और प्रायोजन के लिहाज से अनुकूल नहीं है।

pakistan super league
पाकिस्तान सुपर लीग के कप्तान

अगले साल की पाकिस्तान सुपर लीग जनवरी में आयोजित की जा सकती है क्योंकि इस टी20 टूर्नामेंट के मीडिया अधिकार धारकों ने अप्रैल-मई की अवधि में भारत में इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन के कारण सीमित विज्ञापन राजस्व मिलने की शिकायत की है। इस साल भी पीएसएल का आयोजन आईपीएल के साथ टकराया था और अगले साल की शुरुआत में टूर्नामेंट कराने का सुझाव एक सितंबर को लंदन में हुई पीएसएल संचालन परिषद की बैठक में दिया गया।

आईपीएल के साथ टकराव हुआ

एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार मीडिया अधिकार धारक 'वाली टेक्नोलॉजीज' ने पीएसएल को जनवरी-फरवरी में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है जो आठ टीम वाली पीएसएल में एक फ्रेंचाइजी की मालिक भी है। पीएसएल 2016 में शुरुआत के बाद से आमतौर पर फरवरी-मार्च की अवधि में आयोजित होती रही है। लेकिन 2025 और इस साल इसी अवधि में आईसीसी के टूर्नामेंट के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लीग को अप्रैल-मई में स्थानांतरित करना पड़ा, जिसके चलते इसका आईपीएल के साथ टकराव हुआ।

फ्रेंचाइजी मालिकों ने पाकिस्तान के सभी प्रारूपों में खराब प्रदर्शन के बीच पीएसएल में दर्शकों की घटती रुचि को लेकर भी चिंता जताई है। घटनाक्रम से जुड़े सूत्र ने बताया कि मीडिया अधिकार धारकों ने स्पष्ट कर दिया है कि अलग-अलग कारणों से अप्रैल-मई की अवधि सुरक्षा, विज्ञापन और प्रायोजन के लिहाज से अनुकूल नहीं है। पीएसएल और फ्रेंचाइजी के बीच मौजूदा समझौते के तहत आठ टीमों को केंद्रीय राजस्व पूल से मिलने वाली प्रसारण आय का 95 प्रतिशत हिस्सा मिलता है।

कराची से हो सकती है शुरुआत

सूत्र ने बताया कि बैठक में एक प्रस्ताव यह भी रखा गया कि पीएसएल की शुरुआत कराची से की जाए, जहां साल की शुरुआत में सर्दियों का मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहता है। इसके बाद टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ पंजाब और पेशावर में मुकाबले आयोजित किए जाएं जब मौसम इतना ठंडा नहीं हो। पाकिस्तान के पास फिलहाल नवंबर के मध्य से मार्च तक एक स्पष्ट अंतरराष्ट्रीय विंडो है जिसमें घरेलू या विदेशी कोई सीरीज निर्धारित नहीं है। 'वाली टेक्नोलॉजीज' के पास 2029 तक पीएसएल के घरेलू प्रसारण और डिजिटल अधिकार हैं। कंपनी के पास 2026 चरण के अंतरराष्ट्रीय मीडिया अधिकार भी हैं।

पाकिस्तान की टीम इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है। इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स और लॉर्ड्स में मिली हार और टीम के प्रदर्शन पर उठे सवालों के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सात खिलाड़ियों को बदलने का बड़ा फैसला लिया। इसके साथ ही दौरे के बीच में मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच को भी हटा दिया गया। पीसीबी और टीम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इमाम की चोट और मोहम्मद रिजवान के कथित लापरवाह रवैये ने बोर्ड की नाराजगी को और बढ़ाया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL को टक्कर नहीं दे पाया पाकिस्तान सुपर लीग, बदलना पड़ सकता है शेड्यूल