पाकिस्तान सुपर लीग में ड्रामा, उस्मान तारिक के खिलाफ डेरिल मिचेल ने दो बार ऐसा किया; वीडिया हुआ वायरल
डेरिल मिचेल ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में स्पिनर उस्मान तारिक की बॉल खेलने से इनकार कर दिया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने दो बार ऐसा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में शुक्रवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडीज के बीच खेले गए मैच में भारी ड्रामा देखने को मिला। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने पाकिस्तान के 'मिस्ट्री स्पिनर' तारिका उस्मान की बॉल खेलने से मना कर दिया। उन्होंने एक ओवर में दो बार ऐसा किया। वह तारिक द्वारा गेंद छोड़ने से पहले लंबा रुकने पर असहज नजर आए। ऐसे में अंपायर को दखल देना पड़ा और बल्लेबाज से बातचीत की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 28 वर्षीय तारिक का बॉलिंग एक्शन बेहद अनोखा है। वह गेंद फेंकने से पहले रनअप में लंबा पॉज लेते हैं, जिससे बल्लेबाजों को खेलने में परेशान होती है।
रावलपिंडीज की पारी के 9वें ओवर में हुआ ड्रामा
मिचेल द्वारा क्रीज छोड़ने का मामला नौवें ओवर में सामने आया। तारिक की शुरुआती तीन गेंद पर सिंगल आया लेकिन जब वह ओवर की चौथी डालने वाले थे तो मिचेल ने लंबे पॉज के कारण क्रीच छोड़ने का फैसला किया। तारिक फिर बॉल फेंकने के लिए रेडी हुए मगर मिचेल दोबारा हट गए। हालांकि, तारिक ने इस बार बॉल फेंक दी। ऐसे में अंपायर ने कीवी बल्लेबाज से बात की और मैच आगे बढ़ा। तारिक की चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना, जिसे मिचेल ने कवर की दिशा में खेला। बता दें कि तारिक का बॉलिंग एक्शन काफी समय से चर्चा का विषय रहा है। पाकिस्तानी गेंदबाज की कोहनी के जोड़ में डबल जॉइंट है, जिसकी वजह से वह सीधे हाथ से गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने और रावलपिंडीज से जीता मैच
ड्रामे के बावजूद क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 182/6 का स्कोर खड़ा करने के बाद रावलपिंडीज को 61 रनों से धूल चटाई। ग्लैडिएटर्स के लि राली रोसू (53) अर्धशतक जमाया और सऊद शकील ने 42 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। जवाब में रावलपिंडीज जरूरी रन रेट बनाए रखने के लिए 17.1 ओवर में 121 रनों पर सिमट गई। साद मसूद ने उसके लिए सर्वाधिक 31 रन बनाए। डेरिल मिचेल के बल्ले से 32 गेंदों में 30 रन निकले, जिसमें दो चौके और एक सिक्स शामिल है। उन्होंने अब्दुल्ला फजल (20) के साथ चौथे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी की। मिचेल को 13वें ओवर में सऊद शकील ने कॉट एंड बोल्ड किया।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



