Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Proteas Nonkululeko Mlaba Jumps Four Spots in ICC Bowler Rankings Annabel Sutherland
ICC की ताजा रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की म्लाबा ने लगाई छलांग, एनाबेल सदरलैंड टॉप पर मौजूद

ICC की ताजा रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की म्लाबा ने लगाई छलांग, एनाबेल सदरलैंड टॉप पर मौजूद

संक्षेप:

आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में पहले स्थान के लिए मुकाबला रोमांचक हो गया है। दक्षिण अफ्रीका की बाएं हाथ की स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा ने हाल के शानदार प्रदर्शन के दम पर जबरदस्त छलांग लगाई है और अब वह नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने के बेहद करीब हैं।

Dec 09, 2025 05:34 pm ISTHimanshu Singh Varta
share Share
Follow Us on

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ताजा रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा को आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर बड़ी छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गई है। आईसीसी की ओर से जारी रैंकिंग के अनुसार म्लाबा ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों में केवल 11.33 की औसत से तीन विकेट लिए हैं और इसके परिणामस्वरूप यह बाएं हाथ की टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में 705 अंकों के साथ चार स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गई है। 25 वर्षीय स्पिनर अब रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड से केवल 31 अंक पीछे है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर नादिन डी क्लर्क दो मैचों में चार विकेट लेने के बाद टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 45वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि क्लो ट्रायोन इसी लिस्ट में 12 स्थान ऊपर चढ़कर 49वें स्थान पर पहुंच गई हैं। लुस ने दो पारियों में 81 और 37 रन बनाए हैं और टी-20 बल्लेबाजों की सूची में सात पायदान ऊपर चढ़कर 41वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

ये भी पढ़ें:हार्दिक तोड़ेंगे शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड, 100 के क्लब में पहुंचने के करीब

दक्षिण अफ्रीका की पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 82वें स्थान पर फिर से शामिल हो गई हैं, जबकि आयरलैंड की लेह पॉल प्रोटियाज के खिलाफ दो अच्छे स्कोर बनाने के बाद इसी सूची में नौ स्थान ऊपर चढ़कर 67वें स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी नंबर 1 बल्लेबाज बनी हुई हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 115 और 22 रन बनाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं और लेफ्ट-हैंडर से सिर्फ 50 रेटिंग पॉइंट्स पीछे हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |