Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Prithvi Shaw smash first Ranji Trophy hundred for Maharashtra in just 72 balls records sixth fastest century in history
पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए महज 72 गेंदों में ठोक दी सेंचुरी, रणजी ट्रॉफी में बना दिया रिकॉर्ड

पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए महज 72 गेंदों में ठोक दी सेंचुरी, रणजी ट्रॉफी में बना दिया रिकॉर्ड

संक्षेप:

पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए महज 72 गेंदों में सेंचुरी ठोकी है, जो इस टीम के लिए उनका पहला शतक है। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने एक रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है। वे इस टूर्नामेंट के इतिहास का छठा सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

Mon, 27 Oct 2025 12:52 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए पृथ्वी शॉ का पहली पारी में खाता नहीं खुला था, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 75 रन बनाए थे। अगले मैच में उनका बल्ला गरजा और महज 72 गेंदों में शतक ठोक दिया। इसी के साथ उन्होंने रणजी ट्रॉफी में एक रिकॉर्ड कायम कर दिया। पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम गेंदों में शतक ठोकने वाले छठे बल्लेबाज बन गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान चंडीगढ़ के खिलाफ अपने दूसरे मैच में महाराष्ट्र के लिए तेजतर्रार पहली रणजी ट्रॉफी सेंचुरी जड़कर शानदार वापसी की। पहली पारी में केवल आठ रन पर आउट होने वाले पृथ्वी शॉ की टीम महाराष्ट्र ने पहली पारी में 104 रनों की बढ़त हासिल कर ली।

इस मुकाबले के तीसरे दिन की सुबह पृथ्वी शॉ ने केवल 72 गेंदों में 13 चौकों की मदद से घरेलू सत्र का अपना पहला शतक जड़ा, जो रणजी ट्रॉफी के इतिहास का संयुक्त रूप से छठा सबसे तेज शतक है। रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है, जिन्होंने 2016-17 सीजन में 48 गेंदों में शतक जड़ा था। शॉ से पहले सबसे कम गेंदों में शतक तक पहुंचने वाले अन्य खिलाड़ियों में रियान पराग (56 गेंद), आरके बोरा (56), एस रूबेन पॉल (60), रजत पाटीदार (68) और नमन ओझा (69) का नाम शामिल हैं।

कभी भारतीय क्रिकेट में अगले बड़े स्टार के रूप में देखे जाने वाले पृथ्वी शॉ ने पिछले कुछ साल में करियर में उतार-चढ़ाव देखें हैं। कभी फिटनेस तो कभी ऑन फील्ड विवाद, कभी कफ सीरप की वजह से बैन तो कभी अनुशासन संबंधी समस्याओं के अलावा खराब फॉर्म की वजह से वे चर्चा का केंद्र रहे। भारत के लिए 5 टेस्ट, छह वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके इस प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज ने आखिरी बार जुलाई 2021 में इंटरनेशनल मैच खेला था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |