7/5 स्कोर देख सबने मान ली होगी हार, मगर 'बेबी एबी' और रदरफोर्ड ने SA20 में कर दिया चमत्कार

Jan 18, 2026 09:34 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

SA20 लीग में क्रिकेट मैच का स्कोर फुटबॉल और हॉकी मैच जैसा लग रहा था, लेकिन बावजूद इसके केशव महाराज की कप्तानी वाली टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स मुकाबला जीतने में सफल हो गई। 7 रन पर 5 विकेट गिर गए थे, लेकिन फिर भी टीम जीत गई।

7/5 स्कोर देख सबने मान ली होगी हार, मगर 'बेबी एबी' और रदरफोर्ड ने SA20 में कर दिया चमत्कार

साउथ अफ्रीका में इस समय SA20 लीग खेली जा रही है। इसका 28वां लीग मैच शनिवार 17 जनवरी को जोहानिसबर्ग में खेला गया। इस मैच में एक टीम के 5 विकेट महज 7 रन पर गिर गए थे। क्रिकेट मैच का स्कोर फुटबॉल और हॉकी मैच जैसा लग रहा था, लेकिन बावजूद इसके केशव महाराज की कप्तानी वाली टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स मुकाबला जीतने में सफल हो गई। 4 बल्लेबाजों का तो खाता तक नहीं खुल पाया था। SA20 ने शनिवार को ऐसे अविश्वसनीय नतीजे दिए, जिनके बाद सीजन 4 के अंतिम प्लेऑफ स्थान के लिए अब भी तीन टीमें दौड़ में बनी हुई हैं।

इस मुकाबले में जोबर्ग सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान डोनावैन फरेरा का फैसला सही साबित भी हुआ था, क्योंकि जिस टीम में आंद्रे रसेल जैसा तूफानी बल्लेबाज हो, शाई होप और रोस्टन जैसे दमदार बल्लेबाज हो, उस टीम के 5 विकेट महज 7 रन पर गिर जाते हैं तो इसे टॉस जीतकर गेंदबाजी करने वाले फैसले की जीत ही कहा जाएगा। हालांकि, प्रिटोरिया कैपिटल्स ने हार नहीं मानी। पहले तो सम्मानजनक स्कोर बनाया और फिर उसे दमदार गेंदबाजी से डिफेंड भी कर दिखाया।

भले ही आधी टीम 4.5 ओवर में 7 रन पर ढेर हो गई थी। 4 बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस और शेरफन रदफोर्ड ने कमाल की बल्लेबाजी की और टीम को पहले तो 100 के पार भेजा और 110 रन पर अगला विकेट प्रिटोरिया कैपिटल्स का गिरा। बेबी एबी डिविलियर्स कहे जाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस 47 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए। 50 गेंदों में 74 रन रदरफोर्ड ने बनाए। 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 143 रन प्रिटोरिया कैपिटल्स ने बनाए, जो जीत के लिए काफी साबित हुए।

144 रनों का टारगेट जोबर्ग सुपर किंग्स को मिला था। मेजबान टीम के लिए ये लक्ष्य बड़ा नहीं था। हालांकि, टीम 8 विकेट खोकर 20 ओवर में 122 रन ही बना सकी और मुकाबला 21 रन से हार गई। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मैच जीत लिया, जिसने पहले 5 विकेट महज 7 रनों के भीतर खो दिए थे। जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए 44 रन डियान फोरेस्टर ने बनाए, लेकिन ये काफी नहीं थे। 3-3 विकेट लिजाड विलियम्स और कप्तान केशव महाराज ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए निकाले।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;