वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI को मिली कड़वी सलाह, दिग्गज बोला- उसे सिखाओ कि फेल होने पर...
दिग्गज मेंटल एंड कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन ने एक बड़ी सलाह बीसीसीआई को दी है। उनका कहना है कि वैभव को अब असफलताओं के लिए तैयार करो। उनका कहना है कि उन्होंने बहुत खिलाड़ी देखें हैं, जो अब गायब हैं।

भारतीय क्रिकेट की इस समय सबसे बड़ी सनसनी वैभव सूर्यवंशी हैं। आईपीएल 2026 से पहले डोमेस्टिक क्रिकेट और अंडर 19 वर्ल्ड कप में उन्होंने तहलका मचाया था। अब वे भारत की टीम में चुन लिए गए हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का वे हिस्सा होंगे। इस समय श्रीलंका में इंडिया ए के लिए ट्राई नेशन वनडे सीरीज खेल रहे हैं। 15 साल की उम्र में एक अच्छा खासा स्टारडम उनको मिल गया है, लेकिन टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे और दिग्गज मेंटल एंड कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन ने एक बड़ी सलाह बीसीसीआई को दी है। उनका कहना है कि वैभव को अब असफलताओं के लिए तैयार करो।
वैभव सूर्यवंशी की एक कॉन्ट्रोवर्सी श्रीलंका में देखने को मिली, जब वे सुपर ओवर के बाद श्रीलंका के खिलाड़ी से धक्का-मुक्की करने पहुंच गए थे। उस मामले को लेकर सूर्यवंशी के व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है। रिपोर्ट्स तो यहां तक कहती हैं कि उन्हें श्रीलंकाई खिलाड़ी से हाथापाई पर आमदा होने के लिए सजा भी हो सकती है। इंडिया ए के लिए उनका प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा। इस उम्र में इतना फेम हर किसी को नहीं मिलता। ऐसे में चीजें खराब हो सकती हैं। यही कारण है कि पैडी अप्टन की सलाह टीम मैनेजमेंट और खुद वैभव को माननी चाहिए।
‘वैभव को फेलियर के लिए तैयार करो’
2011 वर्ल्ड कप विनिंग सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे पैडी अप्टन ने स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कहा, "सबसे पहली चीज जो मैं करूंगा, वह है उसे (सूर्यवंशी) फेलियर (असफलता) के लिए तैयार करना। मेरे कहने का मतलब है कि इस बात की अच्छी संभावना है कि आपकी पहली दो या तीन इनिंग्स में, आप रन नहीं बना पाएंगे। यह कैसा लगेगा? यह कैसा दिखेगा? यह अनुभव कैसा होगा? और आप खुद को कैसे मैनेज करेंगे? तो सबसे जरूरी चीजों में से एक है उसे फेलियर के लिए तैयार करना। यह (फेलियर) तो आएगा ही, चाहे अभी आए या बाद में, यह आएगा ही।"
कोई अगला सचिन, विराट या धोनी बनेगा?
अप्टन का मानना है कि फेल होना नॉर्मल है, लेकिन जरूरी बात यह है कि कोई खिलाड़ी इसके बाद होने वाली बुराई को कैसे हैंडल करता है और उससे कैसे उबरता है। उन्होंने कहा, "हमने पिछले 5-6 सालों में इंडिया में बहुत तेजी से उभरते हुए युवा सुपरस्टार देखे हैं, जिनका IPL बहुत अच्छा रहा है और जिन्हें अगला सचिन तेंदुलकर या अगला विराट कोहली या अगला MS धोनी कहा गया है और उनमें से ज़्यादातर अब हमें नहीं दिखते। वे बस बाकी इंटरनेशनल IPL क्रिकेटरों की तरह बन गए हैं और अक्सर, वे बाहरी शोर में, उम्मीदों में फंस जाते हैं। मेरा बड़ा सवाल यह था कि, मुझे हैरानी है कि उसके (सूर्यवंशी) साथ कौन काम कर रहा है? क्योंकि यह एक ऐसी चीज है जिसे खिलाड़ियों ने खेल में बार-बार पहचाना है कि किसी को अचानक मिली शोहरत से निपटने में मदद करना है।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



