दो टी-20I मैचों में प्रसिद्ध कृष्णा ने खर्च कर दिए 125 रन, इतना गंदा रिकॉर्ड दुनिया के किसी गेंदबाज ने नहीं बनाया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लगभग 3 साल के बाद टी-20 क्रिकेट में वापसी कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। वे दो लगातार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पिछले दो मुकाबलों में 125 रन खर्च कर दिए हैं। एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

Prasidh Krishna mad bad record

आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगभग 3 साल के अंतराल के बाद वापसी की। उन्होंने 26 जून को खेले गए इस मैच से पहले अपना आखिरी मुकाबला 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहटी में खेला था। उस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में धुआंधार पिटाई की थी। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 68 रन खर्च कर दिए थे। उस मैच में किए गए खराब प्रदर्शन के बाद कृष्णा को वापसी करने के लिए 3 साल का समय लग गया। उम्मीद की जा रही थी के वे क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दमदार वापसी करेंगे, लेकिन आयरलैंड जैसी छोटी टीम के सामने एक बार फिर चार ओवर में बेहद महंगे साबित हुए और 57 रन खर्च कर दिए। उन्होंने अपने 17वें ओवर में 27 रन खर्च दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पिछले दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 125 रन खर्च कर दिए हैं, जो दुनिया के किसी भी गेंदबाज द्वारा लगातार दो मुकाबलों में किया गया सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है। कृष्णा के अलावा ऐसा किसी भी गेंदबाज ने नहीं किया है।

प्रसिद्ध कृष्णा को आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार को लेंथ ढूढने और सटीक गेंदबाजी करने में काफी मुश्किल हुई। उन्हें कप्तान अय्यर ने 17वें ओवर में गेंदबाजी सौंपी, जिसमें उन्होंने 27 रन खर्च कर दिए। यह भी एक रिकॉर्ड बन गया। कृष्णा द्वारा फेंका गया 27 रन का ओवर अब तक आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा फेंका गया सबसे महंगा ओवर बन गया है। कृष्णा के खराब प्रदर्शन को देखते हुए हर तरफ से यह प्रतिक्रिया आ रही है कि क्यों नहीं टी-20 क्रिकेट के लिए चयनकर्ता और कोच किसी और गेंदबाज की तरफ देख रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, लेकिन टी-20 में सस्टेन नहीं कर पा रहे हैं। उनकी वापसी अच्छी नहीं रही है। हालांकि, आईपीएल में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया था, यही वजह रही होगी कि चयनकर्ताओं ने उन्हें टी-20 टीम के लिए भी कंसीडर किया है।

प्रसिद्ध कृष्णा के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी चुनौतीपूर्ण रही!

  1. उनके द्वारा फेंका गया 27 रन का ओवर अब तक आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा फेंका गया सबसे महंगा ओवर है।
  2. उन्होंने अपने पिछले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 125 रन दिए हैं, जो लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी गेंदबाज द्वारा दिए गए सबसे अधिक रन हैं।
  3. आयरलैंड के खिलाफ 26 जून 2026 को खेले गए पहले मुकाबले में 57 रन खर्च करने से पहले कृष्णा ने आखिरी टी-20I मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 नवंबर 2023 को खेला था जिसमें 68 रन खर्चे थे।

मैच की बात करें तो बेलफास्ट में खेले गए इस मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे और भारत के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन टीम इंडिया इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 18.5 ओवर में 148 रनों पर सिमट गई।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।