21 महीने बाद खेला गया टेस्ट, मगर 5 दिन में दर्शक पहुंचे महज 20 हजार; अब होगा रिव्यू

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच डरबन में खेला गया, जिसमें दर्शकों की संख्या पूरे पांच दिन 20 हजार के आसपास थी। एक दिन में बमुश्किल 4 से 5 हजार ही दर्शक पहुंचे। 

South Africa vs Australia Test
साउथ अफ्रीका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टेस्ट

टेस्ट क्रिकेट की हालत इस समय क्या है, अगर इसका अंदाजा आपको लगाना है तो आप हाल ही में डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच की हाईलाइट्स को देख लीजिए। आपको मैच रोमांचक लग सकता है, लेकिन स्टेडियम सूना-सूना लगेगा। हैरानी की बात ये है कि साउथ अफ्रीका की टीम, जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता है, वह टीम करीब 21 महीने के बाद घर पर टेस्ट मैच खेल रही थी, लेकिन 5 दिन चले इस टेस्ट मैच को कुल 20 हजार दर्शक ही देखने के लिए पहुंचे। इस पर अब रिव्यू किया जाएगा कि आखिर क्या कमी थी कि दर्शक मैच देखने के लिए स्टेडियम नहीं पहुंचे।

क्वाजुलु-नटाल क्रिकेट यूनियन यानी KZNCU साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए किंग्समीड टेस्ट में कम दर्शकों आने वजह खोजेगा। पूरी तरह से इंटरनल रिव्यू करने की बात इस संघ ने कही है। ये टेस्ट मैच मंगलवार को खत्म हुआ था। इस मैच को देखने के लि 20000 से कुछ कम फैंस आए थे। जनवरी 2025 के बाद साउथ अफ्रीका का यह पहला होम टेस्ट था। यहां तक कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनने के बाद भी यह पहला होम टेस्ट प्रोटियाज टीम का था, लेकिन दर्शकों में उत्साह फिर भी नहीं दिखा।

इस स्टेडियम की कैपेसिटी एक दिन में 20,000 लोगों की है। इसका मतलब है कि जितने लोग एक दिन में बैठ सकते हैं, उतने लोग पूरे पांच दिन भी नहीं आए। स्टेडियम में फैंस के नहीं पहुंचने की कई वजह हैं। इनमें सबसे बड़ा तो यह था कि डरबन सीबीडी में एंटी-इमिग्रेशन प्रोटेस्ट चल रहा था। शुरू में, शहर में भारी पुलिस तैनात थी और गेम खत्म होने तक साउथ अफ्रीकन नेशनल डिफेंस फोर्स को तैनात कर दिया गया था। हालांकि, मैच को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। मैच जारी रहा, लेकिन दर्शक कम ही पहुंचे।

एक और कारण इसका यह बताया जा रहा है कि साउथ अफ्रीका में जीवनयापन महंगा हो गया है। पेट्रोल के रेट भी 29.38 रैंड यानी करीब 170 रुपये लीटर हो गई है। मैच से दो ही दिन पहले इतने ज्यादा रेट बढ़े थे। हालांकि, साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान तेम्बा बावुमा ने इस तरह की बातों से इनकार किया। वहीं, केजेडएनसीयू की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंचे। KZNCU के CEO हेनरिक स्ट्राइडम ने एक बयान में कहा, "प्रोटियाज़ और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस तरह के टेस्ट मैच को स्टैंड्स में और ज़्यादा सपोर्ट मिलना चाहिए था।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़21 महीने बाद खेला गया टेस्ट, मगर 5 दिन में दर्शक पहुंचे महज 20 हजार