बाबर आजम, रिजवान-अफरीदी को लगा करोड़ों का चूना, पोंजी स्कीम में फंसे; PCB ने शुरू की जांच

Jan 22, 2026 06:52 pm ISTHimanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ी एक पोंजी स्कीम के शिकार हो गए हैं, जिसमें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और अन्य खिलाड़ी इस घोटाले में फंस गए हैं।

बाबर आजम, रिजवान-अफरीदी को लगा करोड़ों का चूना, पोंजी स्कीम में फंसे; PCB ने शुरू की जांच

पूर्व कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाजी की अगुआई करने वाले शाहीन शाह अफरीदी सहित पाकिस्तान के कई शीर्ष क्रिकेटर कथित तौर पर एक ‘पोंजी स्कीम’ का शिकार हो गए हैं जिसमें उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि यह मामला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के संज्ञान में आ गया है और बोर्ड इस कथित वित्तीय घोटाले की जांच कर रहा है।

सूत्र के अनुसार करीब एक दर्जन मौजूदा खिलाड़ियों (जिनमें फखर जमां, शादाब खान और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं) के साथ एक पूर्व टेस्ट कप्तान ने भी एक पाकिस्तानी कारोबारी के पास बड़ी रकम निवेश की थी और अब यह व्यवसायी देश छोड़कर जा चुका है। सूत्र ने कहा, ‘‘यह कारोबारी पाकिस्तान सुपर लीग की कुछ फ्रेंचाइजी को प्रायोजित करने से भी जुड़ा रहा है और उसने शुरूआत में पहले कुछ महीनों तक खिलाड़ियों को मुनाफे का भुगतान किया लेकिन बाद में उसने भुगतान बंद कर दिया। ’’

जब प्रभावित खिलाड़ियों ने उससे संपर्क किया तो कारोबारी ने कथित तौर पर यह दावा किया कि उसे भारी नुकसान हुआ है जिसमें खिलाड़ियों की निवेश राशि और उसकी अपनी पूंजी भी शामिल है। उसने कहा कि वह पैसा लौटाने की स्थिति में नहीं है। सूत्र ने कहा, ‘‘इसके बाद उसने फोन कॉल और संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया और देश छोड़कर चला गया।

कई खिलाड़ियों ने अपनी व्यक्तिगत बचत ही नहीं बल्कि रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों की रकम भी इसमें निवेश कर दी थी। सूत्र ने कहा, ‘‘यह मूल रूप से एक ‘पोंजी योजना’ (पिरामिड बिक्री योजना) थी जिसमें नुकसान होने लगा। अब इन खिलाड़ियों के सामने करोड़ों रुपये गंवाने का खतरा है। ’’ सूत्र के अनुसार क्रिकेटरों और उनके सहयोगियों द्वारा निवेश की गई कुल राशि एक अरब रुपये से भी अधिक हो सकती है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।