VIDEO: जब PM नरेंद्र मोदी ने इशारों-इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, तो ऐसा था ओपनर का रिएक्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों-इशारों में वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की। इस पर 15 साल के ओपनर का रिएक्शन भी आया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली में गुरुवार 15 अक्टूबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के खेल सितारों की मेजबानी की। भारतीय क्रिकेटरों समेत देश के दर्जनों खिलाड़ी पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पहुंचे। एशियन गेम्स 2026 में जिन खिलाड़ियों ने मेडल जीता था। उन खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने मुलाकात की और उनको खाने पर भी बुलाया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने एक स्पीच भी दी, जिसमें खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसी दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ कर दी, जिस पर इस युवा ओपनर का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
दरअसल, प्रधानमंत्री जब एशियन गेम्स के मेडलिस्ट को संबोधित कर रहे थे तो इसी दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि इस बार के खेलों में 15 और 17 साल के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। हालांकि, वैभव अकेले ऐसे शख्स इस इंडियन कंटिनजेंट का हिस्सा नहीं थे, जो 15 साल के हों। उनके अलावा भी कई ऐसे खिलाड़ी अन्य खेलों में शामिल थे, जो टूर्नामेंट में खेले और मेडल भी जीते। हालांकि, जब पीएम मोदी छोटी उम्र के खिलाड़ियों का जिक्र कर रहे थे तो कैमरा वैभव सूर्यवंशी पर भी गया। उस दौरान वैभव साथी खिलाड़ियों के बीच में बैठे मुस्कुरा रहे थे।
पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में कहा था, "इस बार एशियन गेम्स में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी ऐसे भी थे, जिनकी उम्र 15-17 साल ही है। इतनी कम उम्र में इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है। देशवासियों का दिल जीता है। यह दिखाता है कि सफलता के लिए उम्र कोई बंदिश नहीं होती, बल्कि खेलों में तो कम उम्र से की गई शुरुआत एक एडेड एडवांटेज होती है। इसलिए हमारी कोशिश है कि खेलों में प्रतिभा की पहचान कम उम्र से ही हो। 5 से 15 वर्ष के बच्चों में खेल प्रतिभाओं की पहचान और उनकी ट्रेनिंग पर हमारा विशेष फोकस है।"
ये खिलाड़ी थे एशियन गेम्स में कम उम्र के
आपकी जानकारी के लिए बता दें, वैभव सूर्यवंशी ही एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल से सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। उनकी उम्र अभी 15 साल है। उनके अलावा कुमुम अनिल मोहड़ ने तीरंदाजी में हिस्सा लिया था, जिनकी उम्र 17 साल है। वहीं, टेबल टेनिस प्लेयर सिंड्रेला दास भी इतने ही साल की हैं। निशानेबाज सुरुचि फोगाट की उम्र 18 साल थी, जबकि स्क्वैश प्लेयर अनाहत सिंह अभी 18 साल की हैं। इन्हीं खिलाड़ियों की तारीफ पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में की।



