Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़PM Narendra Modi asks Harmanpreet Kaur s world champions meet students of their respective schools
वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम से PM नरेंद्र मोदी ने की खास अपील, बोले- जब आप घर जाओ तो...

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम से PM नरेंद्र मोदी ने की खास अपील, बोले- जब आप घर जाओ तो...

संक्षेप:

ICC वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन बनने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली। इस दौरान पीएम मोदी की लंबी बातचीत भारतीय खिलाड़ियों से हुई। 

Nov 06, 2025 01:12 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन बनने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ हेड कोच अमोल मजूमदार और बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी थे। इस दौरान पीएम मोदी की लंबी बातचीत भारतीय खिलाड़ियों से हुई। इसी बीच पीएम मोदी ने एक खास गुजारिश हाल ही में विश्व चैंपियन बनी हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी से की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साउथ अफ्रीका को 2 नवंबर को नवी मुंबई में विश्व कप के फाइनल में 52 से हराने वाली भारतीय टीम की खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें अपने स्कूल में जाना चाहिए और बच्चों से बातचीत करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक बार जब आप अपने घर वापस जाएंगी, तो स्वाभाविक रूप से उत्साह और उमंग का माहौल होगा, लेकिन कुछ दिनों बाद, जिस स्कूल से आपने पढ़ाई की है, वहां जाकर बच्चों से बात कीजिए।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, "बच्चे आपसे ढेर सारे सवाल पूछेंगे। मुझे विश्वास है कि स्कूल और वो बच्चे आपको जिंदगी भर याद रखेंगे। फिर आप साल में जब भी मौका मिले, तीन स्कूल चुन सकते हैं—एक दिन एक स्कूल और इस तरह आप तीन स्कूल चले जाएं। यह आपको एक तरह से प्रेरित भी करेगा।"

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा, "मुझे आज भी याद है जब 2017 में हम आपसे मिले थे। उस समय हम ट्रॉफी लेकर नहीं आए थे, लेकिन हमारे लिए ये बहुत सम्मान की बात है कि इस बार, जिस चीज़ के लिए हम इतने सालों से इतनी मेहनत कर रहे थे, उसकी ट्रॉफी को हम यहां लेकर आए हैं।" ओपनर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने भी यही बात कही।

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम की खिलाड़ियों से कहा, “आपने बहुत अच्छा काम किया है। भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है। एक तरह से, यह भारत के लोगों की जिंदगी बन गया है। अगर क्रिकेट में कुछ अच्छा होता है, तो भारत को अच्छा लगता है और अगर क्रिकेट में थोड़ा सा भी कुछ गलत होता है, तो पूरे भारत को बुरा लगता है।”

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |