मुंबई क्रिकेट संघ ने किया प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम का ऐलान, जानिए क्या हैं खिलाड़ियों के लिए शर्तें
मुंबई क्रिकेट संघ यानी एमसीए ने 2026-2027 सत्र से पहले अपनी संस्था को पेशेवर बनाने के लिए गुरुवार को खिलाड़ी अनुबंध प्रणाली की घोषणा की। हालांकि, इसमें कुछ टर्म्स एंड कंडीशन्स हैं। उनके बारे में जान लीजिए।

मुंबई क्रिकेट संघ यानी एमसीए ने गुरुवार 16 अप्रैल को एक बड़ा ऐलान किया। इस ऐलान से मुंबई के दर्जनों खिलाड़ियों को इस साल और आने वाले भविष्य में अनगिनत युवाओं का करियर संवर सकता है। एमसीए ने 2026-2027 सत्र से पहले अपनी संस्था को पेशेवर बनाने के लिए प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम का ऐलान किया है। इस तरह वह इस तरह की व्यवस्था शुरू करने वाला पहला राज्य क्रिकेट संघ बन गया है।
ग्रेड ए के खिलाड़ियों को हर साल 12 लाख से 20 लाख रुपये, जबकि ग्रेड बी के खिलाड़ियों को आठ लाख से 12 लाख रुपये दिए जाएंगे। ग्रेड सी में रखे जाने वाले खिलाड़ियों को हर साल आठ लाख दिए जाएंगे। एमसीए ने एक बयान में कहा, ''यह पहल उभरते हुए क्रिकेटरों को वित्तीय सुरक्षा और पेशेवर ढांचा प्रदान करेगी जो लंबे समय के विकास के रास्ते पर एक नए युग की शुरुआत करेगी। ''
खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन, फिटनेस मानकों और चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर अनुबंध दिए जाएंगे। मुंबई के अनुबंधित खिलाड़ियों को बोर्ड की नीति के मुताबिक मैच फीस, दैनिक भत्ते और प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, ''यह पहल मुंबई क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है। हमें खिलाड़ियों की अनुबंध प्रणाली लागू करने वाला पहला संघ होने पर गर्व है। ''
अजिंक्य नाइक ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "BCCI हमारे सभी क्रिकेट से जुड़े फैसलों का सपोर्ट करता रहा है। पिछली मीटिंग में, हम मुंबई के प्लेयर्स को फायदा पहुंचाने के लिए प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम शुरू करने पर सहमत हुए थे। यह फैसला पुरुषों और महिलाओं दोनों पर लागू होगा। इसे सिर्फ मुंबई को रिप्रेजेंट करने वाले प्लेयर्स के लिए लागू किया जाएगा। यह सिस्टम पूरी तरह से उन प्लेयर्स की मेरिट पर आधारित होगा जो मुंबई के डोमेस्टिक सीजन में अच्छा परफॉर्म करते हैं। इस फैसले से कई प्लेयर्स को फायदा होगा।"
क्या हैं टर्म्स एंड कंडीशन?
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन यानी एमसीए ने जो प्लेयर्स कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। उसमें नियम और शर्तें इस प्रकार हैं कि खिलाड़ी ने पिछले दो साल में भारतीय टीम के लिए यानी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला हो। इसके अलावा खिलाड़ी ने पिछले दो साल में आईपीएल में भी हिस्सा नहीं लिया हो। उन्हीं खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया जाएगा। इसके अलावा उसकी फिटनेस का स्टैंडर्ड अच्छा हो। सिलेक्शन कमिटी ने उसे इसके लिए रिकमंड किया हो। एमसीए में उसका रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



