न्यूजीलैंड दौरे से पहले आकिब नबी को इंग्लैंड में खिलाने की तैयारी, BCCI काउंटी टीम के संपर्क में

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा)
Follow us on Google News
share

बीसीसीआई चाहता है कि न्यूजीलैंड दौरे से पहले नबी को विदेशी सरजमीं पर प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव मिल सकें। इसी कड़ी उन्हें कुछ समय के इंग्लैंड भेजने की तैयारी की जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक काउंटी टीम के संपर्क में भी है।

Auqib Nabi
आकिब नबी डार (फाइल फोटो)

भारत के अगले टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) इंग्लैंड की कुछ काउंटी टीमों से बातचीत कर रहा है ताकि न्यूजीलैंड दौरे से पहले प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज आकिब नबी को काउंटी चैंपियनशिप के मुकाबलों के लिए अल्पकालिक करार मिल जाए।

बीसीसीआई चाहता है कि न्यूजीलैंड दौरे से पहले नबी को विदेशी सरजमीं पर प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव मिल सकें। नबी पिछले रणजी सत्र में 60 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। इसके बावजूद हाल में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की अंतिम एकादश में उन्हें और गुरनूर बराड़ को जगह नहीं मिली।

मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को कार्यभार प्रबंधन के तहत जरूरी आराम दिया गया है तो वहीं बराड़ 30 नवंबर से 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में शुरू होने वाले दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए उत्तर क्षेत्र की टीम से जुड़ेंगे।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, "यह भारतीय टीम प्रबंधन और चयन समिति का फैसला है कि बराड़ दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे। अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज पहले ही अंतिम एकादश में हैं और बराड़, सुनील कुमार की जगह लेंगे। ऐसे में बीसीसीआई आकिब के लिए इंग्लैंड में कम से कम दो से तीन लाल गेंद के मैच की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा है। ये मैच उनके लिए काफी उपयोगी साबित होंगे।''

सरे काउंटी क्लब को है एक गेंदबाज की तलाश

माना जा रहा है कि सरे काउंटी क्लब को एक ऐसे गेंदबाज की तलाश है जो गेंद को स्विंग करा सके। इसी वजह से नबी को लंदन स्थित इस प्रतिष्ठित काउंटी क्लब की ओर से कुछ मैच खेलने का मौका देने को लेकर बातचीत हुई है। यह भी पता चला है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सरे के शीर्ष अधिकारियों में शामिल एलेक स्टीवर्ट बीसीसीआई से जुड़े संबंधित लोगों के साथ इस मामले पर बातचीत कर रहे हैं।

बीसीसीआई सूत्र ने कहा, '' न्यूजीलैंड की परिस्थितियां इंग्लैंड से थोड़ी अलग हैं, लेकिन आकिब निश्चित रूप से भारतीय टीम की योजनाओं में शामिल हैं। इसलिए जब बराड़ दलीप ट्रॉफी में खेल रहे होगें, तब आकिब के लिए एक-दो मैच खेलना अच्छा रहेगा। बीसीसीआई उनके ब्रिटेन के वीजा की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा है ।''

भारतीय खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का सिलसिला पहले से जारी है। मानव सुथार वारविकशर की ओर से दो मैच खेल चुके हैं, जबकि कुलदीप यादव यॉर्कशर के प्रथम श्रेणी के मुकाबलों के लिए इंग्लैंड लौट चुके हैं। वहीं, आशुतोष शर्मा ने मिडिलसेक्स की ओर से रॉयल लंदन वनडे कप में हिस्सा लिया था।

आर साई किशोर भी ग्लॉस्टरशर की ओर से खेल रहे हैं।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़न्यूजीलैंड दौरे से पहले आकिब नबी को इंग्लैंड में खिलाने की तैयारी कर रहा BCCI