Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Picture Abhi Baki Hai Irfan Pathan Hails Rohit Kohli Match Winning Show Dismisses Retirement Talk
रोहित-कोहली की जोड़ी पर फिदा हुए इरफान पठान, कहा- पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त

रोहित-कोहली की जोड़ी पर फिदा हुए इरफान पठान, कहा- पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित (नाबाद 121) और कोहली (नाबाद 74) की मैच जिताऊ साझेदारी के बाद इरफान पठान ने उनकी जमकर तारीफ की।

Sun, 26 Oct 2025 09:00 PMHimanshu Singh Varta
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को तीसरे वनडे में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शतकधारी रोहित शर्मा और अर्धशतक बनाने वाले विराट कोहली की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि अपनी पारी से दोनों बल्लेबाजों ने दिखा दिया कि 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त'।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जियोस्टार के 'क्रिकेट लाइव' पर एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए विशेषज्ञ इरफान पठान ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की प्रतिभा के बारे में बात की ,"आज जिस तरह से चीजें सामने आईं, ऐसा लगा जैसे ये होना ही था। इन दोनों महान खिलाड़ियों (विराट और रोहित) को एक साथ मैच खत्म करते देखने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता था। विराट को ऑस्ट्रेलिया में 50 का औसत बनाए रखने के लिए इस मैच में लगभग 70-74 रनों की जरूरत थी, और उन्होंने ठीक वैसा ही किया। अगर यह न्याय नहीं है, तो और क्या है?

इरफान ने कहा,''रोहित ने बहुत मेहनत की, उन्होंने अपना वजन कम किया, पूरी मेहनत की, और उनकी बेहतर फिटनेस तब दिखी जब वे दूसरे मैच में रन-आउट से जल्दी उबर गए। दोनों ने दिखा दिया कि 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त'।"

कोहली और रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ विकेट से जीत में क्रमशः नाबाद 74 और 121 रनों की पारी खेलकर वनडे सीरीज का शानदार समापन किया। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इन दोनों के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगली सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ सात सप्ताह के अंतराल के बारे में चर्चा की है शुभमन गिल ने नहीं में जवाब दिया।

गिल ने कहा, ‘‘हमने अभी इस बारे में बात नहीं की है। लेकिन मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका (वनडे) श्रृंखला (छह दिसंबर को) खत्म होने के बाद और न्यूजीलैंड वनडे श्रृंखला (11 जनवरी, 2026) से पहले उनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक अंतराल होगा। इसलिए मुझे लगता है कि तब हम देखेंगे कि इन दिग्गजों को कैसे मैच खेलने का मौका मिले। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस सत्र में केवल छह और वनडे मैच (तीन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और तीन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ) बचे हैं, इसलिए उनके लिए लगातार मैच खेलना एक मुद्दा है।’’

ये भी पढ़ें:हर्षित ने गंभीर-मोर्कल को दिया शानदार प्रदर्शन का श्रेय, रोहित का प्लान आया काम

रोहित और कोहली का अगला अंतरराष्ट्रीय मैच 30 नवंबर, तीन और छह दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच होगा जिसके बाद 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 ओवरों के मैच होंगे। इस बीच 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी (राष्ट्रीय वनडे) शुरू होगी और दोनों के अपनी-अपनी टीमों के लिए कुछ मैच खेलने की उम्मीद है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |