Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Perth weather report live updates India vs Australia 1st ODI Rain prediction weather forecast Ind vs Aus Rohit Virat
Perth Weather live updates: पर्थ वनडे मैच फिर हुआ शुरू, लेकिन मैच को कर दिया गया छोटा

Perth Weather live updates: पर्थ वनडे मैच फिर हुआ शुरू, लेकिन मैच को कर दिया गया छोटा

संक्षेप:

Perth Weather live updates: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में जारी पहले वनडे मैच में बारिश की आंख-मिचौली जारी है। अब तक तीन बार बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा है। करीब 3 घंटे के करीब का मैच खराब हो गया है।

Sun, 19 Oct 2025 02:02 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Perth Weather live updates: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है, जो अब 50-50 ओवर का नहीं, बल्कि 35-35 ओवर का मैच है। ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कप्तान का ये फैसला अभी तक सही साबित हुआ, क्योंकि भारत ने पावरप्ले में 3 विकेट खो दिए थे। हालांकि, मैच में बारिश ने खलल डाला। मैच शुरू होने से पहले भी बारिश ने खिलाड़ियों को प्री-मैच ट्रेनिंग में खलल डाला था। हालांकि, कुछ मिनटों के बाद मैच फिर से शुरू हो गया, लेकिन कुछ गेंदों के बाद खेल में बारिश ने फिर से बाधा डाली। बाद में जब मैच शुरू हुआ तो इसे 35-35 ओवर का कर दिया गया। हैरानी की बात ये रही कि करीब 15 मिनट खेल हुआ और फिर से बारिश शुरू हो गई। 12:55 पर मैच फिर से शुरू हुआ, जिसे 32-32 ओवर का कर दिया गया। इतना ही नहीं, एक बार फिर से बारिश आई तो काफी देर मैच रुका रहा और मैच को 26-26 ओवर का कर दिया गया। रोहित शर्मा और विराट कोहली का कमबैक फीका रहा, क्योंकि दोनों आउट हो चुके हैं। कप्तान शुभमन गिल भी पवेलियन लौट चुके हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मैच के शुरू होने के 8.5 ओवर बाद बारिश ने दस्तक दी। उस समय भारत का स्कोर 25/3 था। श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल नाबाद थे। ओपनर रोहित शर्मा, नंबर तीन पर आए विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल पवेलियन लौट चुके हैं। रोहित ने 8 रन बनाए, जबकि उनके साथ कमबैक कर रहे विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए। शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में दमदार लय में थे, लेकिन वनडे मैच में वे 18 गेंदों में 10 रन बनाकर चलते बने। अब उम्मीद होगी कि श्रेयस और अक्षर के बीच एक साझेदारी पनपे।

पर्थ वेदर रिपोर्ट को लेकर एक्यूवेदर की रिपोर्ट पर भरोसा करें तो मैच के समय 20 से 25 फीसदी बारिश का अनुमान हर समय है। ऐसे में आगे भी मैच में बारिश खलल डाल सकती है। हालांकि, अभी के लिए मैच जल्द शुरू हो जाएगा। थोड़ी देर के बाद ही पिच से कवर हटा लिए गए थे। भारतीय समय के अनुसार 10 बजे के करीब मैच शुरू हुआ, लेकिन कुछ मिनटों के बाद फिर से बारिश आ गई और 2 घंटे से ज्यादा का मैच खराब हो गया। 12 बजकर 20 मिनट पर मैच फिर से शुरू हुआ।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |