Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़People have one season in 4 years where they make a thousand runs but maine Sarfaraz Khan is not frustrated about this
लोग 4 साल में एक हजार रन बनाते हैं लेकिन मैंने...क्या सरफराज खान इस चीज से हैं निराश?

लोग 4 साल में एक हजार रन बनाते हैं लेकिन मैंने...क्या सरफराज खान इस चीज से हैं निराश?

संक्षेप: भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सरफराज खान इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में चार मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। हालांकि, सरफराज घरेलू सत्र में रन नहीं बना पाने से निराश नहीं हैं।

Sat, 15 Nov 2025 10:47 PMMd.Akram मुंबई, भाषा
share Share
Follow Us on

भारत और मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने शनिवार को कहा कि वह मौजूदा घरेलू सत्र में ज्यादा रन नहीं बना पाने से ‘बिल्कुल निराश’ नहीं हैं और उन्हें अपनी बल्लेबाजी में कोई बदलाव करने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद से सरफराज के लिए रणजी ट्रॉफी का अब तक का सत्र निराशाजक रहा है। उन्होंने चार मैचों में 22.20 की औसत से सिर्फ 111 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। भारतीय टेस्ट टीम में शामिल होने से पहले उन्होंने रणजी सत्र में कई बड़ी पारियां खेली थीं। उन्होंने 2022-23 सत्र में छह मैचों में 92.66 की औसत से 556 रन बनाए, 2021-22 में छह मैचों में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए और इससे पहले सरफराज ने 2019-20 सत्र में छह मैचों में 154.66 की औसत से 928 रन बनाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सरफराज ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के अभ्यास सत्र के दौरान मीडिया से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मुझे कुछ बदलने की जरूरत है क्योंकि मैं अच्छा कर रहा हूं। मैंने हमेशा (अभ्यास में) बहुत सारी गेंदें खेली हैं और अब भी मैं जितना हो सके अभ्यास करने की कोशिश करता हूं।’’ दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पुडुचेरी के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मुझे कुछ बदलने की जरूरत है क्योंकि मैं अच्छा कर रहा हूं। मैंने हमेशा बहुत सारी गेंदें खेली हैं और अब भी मैं जितना हो सके अभ्यास करने की कोशिश करता हूं।’’

ये भी पढ़ें:सरफराज के न चुने जाने पर भड़के थरूर, सिलेक्टर्स को सिर्फ IPL ही नहीं, बल्कि…

उन्होंने कहा, ‘‘हर मैच में रन नहीं बनाए जा सकते। पिछले चार सत्र में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है और कभी-कभी बल्लेबाज अच्छा खेलने के बावजूद अपना विकेट गंवा देता है। लेकिन हम हमेशा रन बनाने की राह पर वापस आ सकते हैं।’’ भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होना भी एक कारण हो सकता है लेकिन सरफराज ने कहा कि वह बल्ले से अपनी वापसी से बिल्कुल भी निराश नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बिल्कुल भी निराशा नहीं है। अगर आप मेरा रिकॉर्ड देखें तो मैंने खूब रन बनाए हैं। लोग चार साल में एक सत्र में हजार रन बनाते हैं लेकिन मैंने चार-पांच साल खूब रन बनाए हैं।’’

ये भी पढ़ें:सरफराज खान को इंडिया ए में क्यों नहीं चुना गया? BCCI का पक्ष आया सामने

सरफराज ने टीम को आगे बढ़ाने के लिए अपने भारतीय साथी और मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘टीम हमेशा मेरा समर्थन करती है और हमारे पास एक बहुत अच्छा कप्तान है। शार्दुल भाई बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मैं पिछले दो साल से यहां नहीं था, मैं घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहा था क्योंकि मैं भारतीय टीम के साथ था और मैं अपनी टीम (मुंबई) के साथ यहां नहीं था, लेकिन जिस तरह से शार्दुल नेतृत्व कर रहे हैं, वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |