Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़PCB sacks Mohammad Rizwan as ODI captain Shaheen Shah Afridi named new skipper
PCB ने मोहम्मद रिजवान से छीनी ODI कप्तानी, अब इस खिलाड़ी को बनाया टीम का नया लीडर

PCB ने मोहम्मद रिजवान से छीनी ODI कप्तानी, अब इस खिलाड़ी को बनाया टीम का नया लीडर

संक्षेप:

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने मोहम्मद रिजवान से ODI कप्तानी छीन ली है। अब एक नया लीडर टीम को मिला है। पहले बाबर आजम कप्तान थे, लेकिन अब एक गेंदबाज को कप्तानी सौंपी गई है, जो पहले टी20 कप्तान रहे हैं।

Oct 21, 2025 06:11 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने सोमवार 20 अक्टूबर को एक बड़ा ऐलान किया। पीसीबी ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को कप्तानी से हटा दिया है। रिजवान से कप्तानी छीनकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को सौंप दी है, जो पहले टी20 टीम के कप्तान रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ शाहीन अफरीदी वनडे कप्तानी संभालेंगे। इस तरह तीन फॉर्मेट में अब पाकिस्तान के 3 अलग-अलग कप्तान होंगे। टेस्ट में शान मसूद, टी20 में सलमान अली आगा और वनडे में शाहीन अफरीदी कप्तानी संभाले नजर आएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिजवान कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए, क्योंकि उनके कार्यकाल में पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहा और टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा था और पाकिस्तान को घर पर न्यूजीलैंड से ट्राई सीरीज के फाइनल में हार मिली थी। वर्ल्ड कप 2023 के बाद उनको वनडे टीम की कप्तानी मिली थी।

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज भी जीती थी। अक्टूबर 2024 में कप्तानी संभालने वाले रिजवान का प्रदर्शन भी कप्तान बनने के बाद अच्छा था। हालांकि, चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद और हेड कोच माइक हेसन को लगता है कि अब रिजवान से आगे देखने का समय आ गया है। पिंडी टेस्ट के पहले दिन नए वनडे कप्तान की घोषणा की गई। हालांकि, पीसीबी ने इसका खुलासा नहीं किया है कि रिजवान को क्यों कप्तानी से हटाया गया है।

पीसीबी की प्रेस रिलीज में मोहम्मद रिजवान का कोई जिक्र नहीं है, सिर्फ शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाए जाने की बात कही गई है। पीसीबी ने अपनी रिलीज में कहा, "चयन समिति की बैठक में, जिसमें पाकिस्तान के सीमित ओवरों के मुख्य कोच माइक हेसन भी शामिल थे, यह निर्णय लिया गया कि शाहीन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम का नेतृत्व करेंगे।" शाहीन को एक टी20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया था, जिसमें पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से 1-4 से हार मिली थी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |