Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़PCB reschedules tri-series after security concerns all matches to be held in Rawalpindi only
सुरक्षा चिंताओं के बाद PCB ने बदला त्रिकोणीय श्रृंखला का कार्यक्रम, सिर्फ रावलपिंडी में होंगे सारे मैच

सुरक्षा चिंताओं के बाद PCB ने बदला त्रिकोणीय श्रृंखला का कार्यक्रम, सिर्फ रावलपिंडी में होंगे सारे मैच

संक्षेप:

इस्लामाबाद में भीषण विस्फोट के बाद पाकिस्तान में खेल रही श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी डरे हुए हैं। दौरा बीच में खत्म करने की सूरत बन रही थी लेकिन किसी तरह पीसीबी ने उन्हें मनाया है। अब उसने श्रीलंका, जिम्बाब्वे संग आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला के शेड्यूल में अहम बदलाव किए हैं।

Nov 13, 2025 12:48 pm ISTChandra Prakash Pandey नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले के मद्देनजर सुरक्षा चिंताओं के कारण श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के कार्यक्रम में बदलाव किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नए कार्यक्रम के अनुसार अब यह श्रृंखला 17 नवंबर से बजाय 18 नवंबर से शुरू होगी। इसका दूसरा मैच भी एक दिन बाद 20 नवंबर को खेला जाएगा। इसके अलावा टूर्नामेंट के सभी मैच रावलपिंडी में आयोजित करने का फैसला भी किया गया है।

इससे पहले लाहौर को इस प्रतियोगिता के पांच मैचों की मेजबानी करनी थी। इसमें 29 नवंबर को होने वाला फाइनल भी शामिल था, लेकिन तीनों बोर्ड अब केवल रावलपिंडी में ही मैच आयोजित करने पर सहमत हो गए हैं।

पीसीबी ने बयान में कहा, ‘कार्यक्रम में बदलाव करने का फैसला श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) और जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) के साथ चर्चा के बाद लिया गया है।’

श्रीलंका की टीम मौजूदा एकदिवसीय श्रृंखला में खेलती रहे यह सुनिश्चित करने के लिए रात भर चर्चा हुई जिसके बाद पीसीबी ने यह बयान जारी किया है।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में डरे सहमे श्रीलंका के खिलाड़ियों को बोर्ड का निर्देश- अगर सीरीज…

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद पहुंची।

श्रीलंका के टीम मैनेजर महिंदा हालंगोडा ने कहा कि श्रीलंकाई क्रिकेट टीम भी पाकिस्तान का द्विपक्षीय दौरा जारी रखेगी तथा कोई भी खिलाड़ी या अधिकारी स्वदेश लौटने की योजना नहीं बना रहा है।

इस्लामाबाद में हुए आतंकवादी हमले के बाद श्रीलंका के आठ खिलाड़ियों ने दौरा जारी रखने को लेकर चिंता व्यक्त की थी। लेकिन एसएलसी द्वारा उनसे बात करने और आश्वासन दिए जाने के बाद उन्होंने दौरा जारी रखने का फैसला किया है।

हालंगोडा ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी श्रीलंका नहीं लौटेगा।

उन्होंने कहा, ‘मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं।'

घटनाक्रम से अवगत एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि खिलाड़ियों को यह समझाने के लिए काफी प्रयास किए गए कि वे पाकिस्तान में सुरक्षित रहेंगे और उन्हें श्रृंखला में खेलना जारी रखना चाहिए।

पीसीबी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि वह पाकिस्तान दौरा जारी रखने के लिए श्रीलंकाई टीम के आभारी हैं।

पीसीबी ने बाद में बाकी बचे दो एकदिवसीय मैचों के कार्यक्रम में भी बदलाव की घोषणा की। पीसीबी ने बताया कि ये दोनों मैच अब रावलपिंडी में शुक्रवार और रविवार को खेले जाएंगे, जबकि पहले ये मैच 13 और 15 नवंबर को खेले जाने थे।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।