Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़PCB rejects Bangladesh Cricket board s invitation to play T20 tri series With Pakistan and Sri Lanka in December
पाकिस्तान ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, T20 ट्राई सीरीज खेलने से किया इनकार

पाकिस्तान ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, T20 ट्राई सीरीज खेलने से किया इनकार

संक्षेप: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दिसंबर में श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला में हिस्सा लेने के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। बांग्लादेश अगले महीने टी20 ट्राई सीरीज आयोजित करना चाहता था। 

Fri, 14 Nov 2025 01:35 PMBhasha कराची
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने दिसंबर में श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय टी20 सीरीज में हिस्सा लेने के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। इसके पीछे का कारण भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया है। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि बीसीबी अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी करना चाहता था, लेकिन खिलाड़ियों के कार्यभार को नियंत्रित करने के लिए पीसीबी को इस प्रस्ताव को ठुकराना पड़ा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीसीबी के अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने पहले ही बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, शादाब खान को दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में भाग लेने के लिए एनओसी की अनुमति दे दी है, जबकि फखर जमां जैसे कुछ अन्य खिलाड़ी इंटरनेशनल लीग टी20 में खेल रहे हैं।’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि दिसंबर और जनवरी में पाकिस्तान की कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता नहीं थी, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को खासकर बिग बैश में भाग लेने की अनुमति देने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है।

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हाल ही में श्रीलंका का साथ मिला है, क्योंकि इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए फिदायीन हमले के बाद खिलाड़ियों ने सीरीज छोड़ने का फैसला किया था। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों से पाकिस्तान में ही रहने के लिए और सीरीज खेलने के लिए कहा है। बांग्लादेश के साथ ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इनकार नहीं करना चाहिए था। जो खिलाड़ी इस समय टीम से बाहर हैं या जो युवा हैं, उन्हें मौका दिया जा सकता था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस तरह से सोचता ही नहीं है। पाकिस्तान को अभी जिम्बाब्वे और श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलनी है। दिसंबर के महीने में पाकिस्तान में कोई क्रिकेट देखने को नहीं मिलेगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |