Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़PCB lifts Haider Ali suspension After after rape allegation clearance issued NOC to play in BPL
हैदर अली पर मेहरबान हुआ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, रेप का लगा था आरोप; BPL के लिए मिली हरी झंडी

हैदर अली पर मेहरबान हुआ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, रेप का लगा था आरोप; BPL के लिए मिली हरी झंडी

संक्षेप:

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बल्लेबाज हैदर अली पर मेहरबान हुआ है। पीसीबी ने उनपर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। हैदर को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है।

Dec 10, 2025 03:30 pm ISTBhasha
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बल्लेबाज हैदर अली पर लगा अस्थायी निलंबन हटा लिया है, जिन्होंने सितंबर में मैनचेस्टर में बलात्कार के आरोपों से बरी होने के बाद से किसी भी तरह का प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। पीसीबी ने बुधवार को पुष्टि की कि अली उन नौ पाकिस्तानी खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, ‘‘खिलाड़ियों को 23 जनवरी तक इस प्रतियोगिता में खेलने की अनुमति दे दी गई है।’’ पाकिस्तान के लिए 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलने वाले अली तब पाकिस्तान शाहीन टीम (पाकिस्तान ए) के साथ इंग्लैंड दौरे पर थे जब ब्रिटेन में जन्मी एक पाकिस्तानी महिला ने मैनचेस्टर शहर की पुलिस में उनके खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें:PCB ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को शाहीन और अंडर-19 टीमों का डायरेक्टर बनाया

पीसीबी ने जांच के नतीजे आने तक अली को निलंबित कर दिया था। मैनचेस्टर पुलिस ने 25 सितंबर को यह मामला बंद कर दिया था। पुलिस ने कहा था कि उन्हें इस मामले को अदालत में भेजने या क्रिकेटर को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं।

पीसीबी ने मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद, साहबजादा फरहान, फहीम अशरफ, हुसैन तलत, ख्वाजा नफे और एहसानाउल्लाह को भी बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के लिए एनओसी जारी की है। पाकिस्तान की टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज उमर अकमल को एनओसी देने से इनकार कर दिया गया है। अकमल ने इस पर बोर्ड से स्पष्टीकरण मांगा है।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |