पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पार्टनर्स से अरबों रुपये का बकाया मांगा, फ्रेंचाइजी ने भी अपना हिस्सा देने को
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फ्रेंचाइजी, प्रसारण और व्यावसायिक साझेदारों से बकाया चुकाने के लिए कहा है। पीसीबी की बात नहीं मानने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बकाया नहीं चुकाने वाली फ्रेंचाइजी, प्रसारण और व्यावसायिक साझेदारों से अरबों रुपये का बकाया वसूलने के लिए कड़ा अभियान शुरू किया है। पीसीबी के एक सूत्र के अनुसार हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की विभिन्न फ्रेंचाइज़ियों, प्रसारण और व्यावसायिक साझेदारों को कानूनी नोटिस भेजे गए हैं। इन नोटिस में उनसे बकाया चुकाने के लिए कहा गया है जिससे कि उन्हें किसी भी कानूनी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़े जिसके चलते उनके संबंधित अनुबंध रद्द हो सकते हैं।
सूत्र ने बताया, ''शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग की कुछ बकाया नहीं चुकाने वाली फ्रेंचाइजी को भी नोटिस भेजे गए थे जिसमें उनसे अपनी बकाया सालाना फीस चुकाने या कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा गया था। इन फ्रेंचाइजी ने अब अपना बकाया चुका दिया है लेकिन साथ ही बोर्ड से यह भी कहा है कि वे 2010 से लंबित फ्रेंचाइजी के लिए केंद्रीय पूल से बकाया उनका हिस्सा भी चुका दे।''
फ्रेंचाइजी ने भी मांगा हिस्सा
सूत्र ने बताया कि एक फ्रेंचाइजी ने शिकायत की थी कि उनकी सालाना फीस इसलिए अटकी हुई है क्योंकि बोर्ड ने पीएसएल के 10वें सत्र के लिए केंद्रीय पूल से उनका पूरा हिस्सा (लगभग 96 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) अभी तक नहीं चुकाया है। इसके जवाब में बोर्ड ने उस फ्रेंचाइजी को साफ-साफ कह दिया कि जब तक अनुबंध करने वाले पक्ष अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करेंगे तब तक बोर्ड बकाया कैसे चुका सकता है।
सूत्र ने बताया कि बोर्ड पर अब भी पीएसएल के 2025 के केंद्रीय पूल से कुछ फ्रेंचाइजी का 40 से 45 करोड़ रुपये बकाया है। सूत्र ने यह भी बताया कि बोर्ड का सबसे बड़ा बकायेदार एक ऐसी कंपनी है जिसने पीसीबी से ना केवल पीएसएल के लिए बल्कि अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के लिए भी प्रसारण, अन्य मीडिया और व्यावसायिक अधिकार हासिल किए थे। उस कंपनी ने हालांकि घोषणा की है कि उसे भारी नुकसान हुआ है और उस पर अब भी लगभग 4.5 अरब पाकिस्तानी रुपये बकाया है जिसे उसने अभी तक नहीं चुकाया है। पेशावर जाल्मी ने पाकिस्तान सुपर 2026 के फाइनल में हैदराबाद किंग्समैन को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले टीम ने 2017 में जीत हासिल की थी। ये दूसरी ट्रॉफी है।
हैदराबाद किंग्समैन की टीम फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए पेशावर जाल्मी के खिलाफ 18 ओवर में 129 रन ही बना सकी। टीम ने सभी विकेट गंवा दिए थे। इसके जवाब में पेशावर जाल्मी की शुरुआत भी खराब रही। कप्तान बाबर आजम का खाता नहीं खुला। हालांकि टीम ने 15.2 ओवर में 5 विकेट पर130 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



