पाकिस्तान की टीम में हुए दो बदलाव, वेस्टइंडीज के खिलाफ अब्दुल्ला शफीक-सऊद शकील की वापसी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज सीरीज के लिए दो बदलाव किए हैं। शफीक को चोटिल अब्दुल्ला फजल के स्थान पर टीम में जोड़ा गया है। जबकि सऊद शकील को टीम की बैटिंग को मजबूत करने के लिए लाया गया।

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज और उसके बाद इंग्लैंड दौरे में होने वाले तीन टेस्ट मैचों के लिए सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील को अपनी राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को कहा कि शफीक को चोटिल अब्दुल्ला फजल के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है, जबकि शकील को विदेशी दौरों पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए टीम में जोड़ा गया है। शकील को उनकी फिटनेस और फॉर्म को देखते हुए वेस्टइंडीज के दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया था। शकील ने अभी तक 23 टेस्ट मैचों में 43 के औसत से 1802 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं।
शफीक टीम से जुड़े
अब्दुल्ला फजल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पूर्व अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द है और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच और इंग्लैंड के खिलाफ तीनों मैच से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि फजल को चोट से उबरने के लिए कुछ समय की जरूरत पड़ेगी। शफीक वेस्टइंडीज में टीम से जुड़ गए हैं। वह गयाना में ग्लोबल टी20 लीग में खेल रहे थे।
कावेम हॉज की नाबाद 83 रन की पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के बारिश से प्रभावित शुरुआती दिन तीन विकेट पर 194 रन बनाए। बारिश और खराब रोशनी के कारण पहले दिन केवल 67 ओवर ही फेंके जा सके। पहले सत्र में केवल 14.1 ओवर फेंके गए। वेस्टइंडीज के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद हॉज ने तीनों सत्र में बल्लेबाजी की। वह नौवें ओवर में क्रीज पर उतरे जब मोहम्मद अब्बास ने ब्रैंडन किंग (12) को आउट किया।
उस्मान अली ने किया डेब्यू
जब खिलाड़ी लंच के बाद वापस लौटे बारिश के कारण पिच से गेंदबाजों को मदद मिलने लगी थी लेकिन हॉज डटे रहे। वेस्टइंडीज ने इस बीच सलामी बल्लेबाज तेगनारायण चंद्रपाल (21) और अमीर गांजू (21) के विकेट गंवाए। दिन का खेल समाप्त होने के समय हॉज के साथ शाई होप 39 रन बनाकर खेल रहे थे। यह दोनों चौथे विकेट के लिए अभी तक 88 रन जोड़ चुके हैं। पाकिस्तान की तरफ से अब्बास ने 44 रन देकर दो विकेट लिए हैं। पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर उस्मान अली ने 33 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने दिग्गज ऑलराउंडर गारफील्ड सोबर्स की याद में काली पट्टी पहनी, जिनका हाल में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



