Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़PCB appoints former captain Sarfraz Ahmed as director of Shaheen and Under-19 teams
PCB ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को शाहीन और अंडर-19 टीमों का डायरेक्टर बनाया

PCB ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को शाहीन और अंडर-19 टीमों का डायरेक्टर बनाया

संक्षेप: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को पाकिस्तान शाहीन (ए टीम) और अंडर-19 टीमों का निदेशक नियुक्त किया है। सरफराज पिछले साल से बोर्ड से जुड़े हुए हैं और अब दोनों टीमों से संबंधित सभी कार्यों का नेतृत्व करेंगे।

Mon, 17 Nov 2025 05:11 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, पीटीआई
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को पाकिस्तान शाहीन (ए टीम) और अंडर-19 टीमों का निदेशक नियुक्त किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सरफराज पिछले साल से बोर्ड से जुड़े हुए हैं और अब दोनों टीमों से संबंधित सभी कार्यों का नेतृत्व करेंगे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘आप कह सकते हैं कि वह पाकिस्तान शाहीन और जूनियर टीम के निदेशक हैं और जरूरत पड़ने पर उनके साथ विदेश दौरे पर भी जाएंगे।'

सूत्र के अनुसार शाहीन और अंडर-19 टीमों के कोच, चयनकर्ता, सहयोगी स्टाफ के सदस्य अब सरफराज को रिपोर्ट करेंगे।

सूत्र ने कहा, ‘वह दोनों टीमों के लिए कोच या सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति के संबंध में लिए गए किसी भी फैसले में शामिल होंगे।’

ये भी पढ़ें:बॉल डाल ना, बॉल डाल..वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी बोलर की निकाल दी हेकड़ी; VIDEO

सरफराज शुरुआत में बोर्ड के साथ चैंपियंस कप में एक डोमेस्टिक टीम के मेंटर के तौर पर पिछले साल जुड़े थे। उसके बाद उन्हें क्रिकेट मामलों के चेयरमैन का सलाहकार नियुक्त किया गया था।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज खुद ही युवा टैलेंट्स पर काम करने के लिए उत्सुक थे, इसलिए उन्होंने नई जिम्मेदारी को स्वीकार किया।

सरफराज अहमद की कप्तानी में ही पाकिस्तान ने अपना पिछला आईसीसी टाइटल जीता था। तब उसने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया था।

ये भी पढ़ें:भारतीय बल्लेबाज OUT और पाकिस्तानी बल्लेबाज NOT OUT… अंपायरिंग पर उठे सवाल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान शाहीन्स और अंडर-19 टीम के कोचों को लगातार बदलता रहा है। यहां तक कि टीमों के कप्तानों को भी अक्सर बदल दिया जाता है। सरफराज ने इस टेंडेंसी पर रोक की सलाह दी थी। उन्होंने चेयरमैन को सलाह दी थी कि नियुक्तियां दीर्घकाल के लिए की जाएं ताकि उचित जवाबदेही तय की जा सकेगी और खिलाड़ियों को भी सही से तैयार किया जा सकेगा।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |