PBKS vs RCB Pitch Report Qualifier-1: चंडीगढ़ की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा? जानें

May 29, 2025 07:00 am IST
Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
PBKS vs RCB Pitch Report Qualifier-1: चंडीगढ़ की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा? जानें
संक्षेप:

PBKS vs RCB Pitch Report Qualifier-1- पंजाब किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2025 का क्वालीफायर-1 चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाना है। पंजाब वर्सेस बेंगलुरु मैच का टॉस 7 बजे होगा।

PBKS vs RCB Pitch Report Qualifier-1- पंजाब किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2025 का पहला क्वालीफायर आज यानी, गुरुवार 29 मई को चंडीगंढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाना है। पीबीकेएस वर्सेस आरसीबी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -श्रेयस अय्यर और जितेश शर्मा- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। पंजाब और बेंगलुरु दोनों टीमें आज फाइनल में पहुंचने के लिए जंग लड़ेंगी। PBKS ने आखिरी फाइनल 2014 में तो RCB ने 2016 में खेला था। बता दें, पंजाब और बेंगलुरु दो आईपीएल के इतिहास की ऐसी बदकिस्मत टीमें हैं जिनके हाथ 18 सालों से एक भी खिताब नहीं लगा है। आईए एक नजर PBKS vs RCB पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:
आज PBKS vs RCB क्वालीफायर-1, कितने बजे शुरू होगा मैच; फ्री में कैसे देखें लाइव?

PBKS vs RCB पिच रिपोर्ट

चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम स्टेडियम में इस सीजन 4 ही मैच हुए हैं जिसमें 3 ही पारियों में टीम 200 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। इसी मैदान पर पंजाब ने IPL के इतिहास का सबसे छोटा 111 रनों के स्कोर को KKR के खिलाफ डिफेंड किया था। यह मैदान बल्लेबाजों के लिए चुनौती पैदा कर सकता है। यहां ओस एक अहम रोल अदा कर सकती है, ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी ही करना चाहेगा। बता दें, इस सीजन आरसीबी पंजाब को इसी मैदान पर 7 विकेट से धूल चटा चुकी है।

मुल्लांपुर स्टेडियम IPL रिकॉर्ड्स और आंकड़े

मैच- 9

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 5 (55.56%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 4 (44.44%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 5 (55.56%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 4 (44.44%)

हाईएस्ट स्कोर- 219/6

ये भी पढ़ें:
आपस में भिड़े SA-BAN के खिलाड़ी, हाथापाई तक पहुंची बात; VIDEO

लोएस्ट स्कोर- 95

प्रति विकेट औसत रन 22.55

प्रति ओवर औसत रन 8.58

पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 169.89

PBKS बनाम RCB हेड टू हेड

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में हमेशा से ही कांटे की टक्कर रही है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 35 मैच खेले गए हैं जिसमें पंजाब ने 18 मैज जीतकर मामूली बढ़त बनाई हुई है। वहीं बेंगलुरु के हाथ इस दौरान 17 जीत लगी है। हालांकि पिछले 5 मैचों में आरसीबी ने 4 बार पंजाब को धूल चटाई है।

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |
अगला लेख