PBKS vs LSG Pitch Report: मुल्लांपुर की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, क्या बल्लेबाज फिर मचाएंगे धूम? देखें पिच रिपोर्ट
PBKS vs LSG Pitch Report in Hindi: पंजाब किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 29वां मैच आज मुल्लांपुर में खेला जाना है। पीबीकेएस वर्सेस एलएसजी मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

PBKS vs LSG Pitch Report in Hindi- पंजाब किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जाएंट्स आईपीएल 2026 का 29वां मैच आज यानी रविवार, 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाना है। पीबीकेएस वर्सेस एलएसजी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, वहीं दोनों कप्तान आधा घंटा पहले टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। इस मैच के दौरान दो पुराने दोस्त -श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत- का आमना सामना होगा। कुछ साल पहले तक दोनों खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला करते थे। लखनऊ की नजरें इस मैच में पंजाब का विजयी अभियान रोकने पर होगी। वहीं एक भी मैच ना हारने वाली पीबीकेएस की नजरें प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ाने पर होगी। आईए एक नजर पंजाब वर्सेस लखनऊ मुकाबले की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
PBKS vs LSG पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर का महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम एक बैलेंस्ड ट्रैक है जो बैट्समैन और बॉलर दोनों के लिए कुछ न कुछ देता है। पेसर्स को पावरप्ले में नई बॉल से मदद मिलती है, स्पिनर्स बीच के ओवरों में खेल में आते हैं, और डेथ ओवरों में ओस पड़ने पर पिच आमतौर पर आसान हो जाती है। इस जगह पर लगभग 170 रन का स्कोर बनाना मुश्किल होता है, और शाम के मैचों में ओस की वजह से चेज करने वाली टीमों को थोड़ा फायदा होता है। अभी तक इस सीजन यहां हुए दोनों मैच पंजाब ने चेज करते हुए जीते हैं। जीटी के खिलाफ पंजाब ने 163 तो हैदराबाद के खिलाफ 220 रनों का टारगेट चेज किया था। आज भी टॉस जीतने वाले कप्तान की नजरें पहले फील्डिंग करने पर होगी।
महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम IPL रिकॉर्ड
मैच- 13
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 6 (46.15%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 7 (53.85%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 9 (69.23%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 4 (30.77%)
हाईएस्ट स्कोर- 228/5
लोएस्ट स्कोर- 95
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 223/4
औसत रन प्रति विकेट- 24.66
औसत रन प्रति ओवर- 8.97
पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 172.23
PBKS vs LSG हेड टू हेड
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच कांटे की टक्कर रही है। दोनों टीमों की भिड़ंत इस रंगारंग लीग में 6 बार हुई है, इस दौरान पंजाब ने 3 तो लखनऊ ने भी 3 मैच जीते हैं। आज देखना होगा कि कौन इस राइवलरी में बढ़त बनाता है।
PBKS vs LSG स्क्वॉड
पंजाब किंग्स स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जेनसन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, विशाल निषाद, पायला अविनाश, मुशीर खान, हरनूर सिंह, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस
लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी (विकेट कीपर), मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, जॉर्ज लिंडे, हिम्मत सिंह, जोश इंग्लिस, एनरिक नोर्त्जे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


