कप्तान पैट कमिंस की हुई वापसी, ऑस्ट्रेलिया ने किया टेस्ट स्क्वॉड का ऐलान; 'खतरनाक चौकड़ी' लौटी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Australia Test squad: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए अपना स्क्वॉड घोषित कर दिया है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। ऑस्ट्रेलिया तालिका में शीर्ष पर काबिज है।

Australia Test squad for Bangladesh Series
Australia Test squad for Bangladesh Series

Australia Test squad: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 13 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी जानी है। पहला मैच डार्विन जबकि दूसरा टेस्ट मैकाय में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने आगामी घरेलू सीरीज के लिए अपने टेस्ट स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो गई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी मैच दिसंबर 2025 में खेला था। वह पीठ में चोट के कारण एशेज सीरीज में सिर्फ एक टेस्ट खेल पाए थे। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और स्पिनर नाथन लियोन भी वापस आ गए हैं। पेसर मिचेल स्टार्क 13 सदस्दीय टीम में हैं। चारों प्रमुख गेंदबाज फिर से प्लेइंग इलेवन में दिखाई दे सकते हैं। यह 'खतरनाक चौकड़ी' लंबे वक्त् से ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग अटैक का अहम हिस्सा है, लेकिन चोटिल होने के कारण हाल के समय में चारों गेंदबाज बहुत कम मैचों में एकसाथ खेले हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पास ये है बैटिंग ऑप्शन

पेसर स्कॉट बोलैंड और ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर और कैमरन ग्रीन स्क्वॉड में हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम जनवरी 2026 में रिटायरमेंट लेने वाले उस्मान ख्वाजा की जगह टॉप छह में किसी और को शामिल करने पर भी विचार कर रही है। बैटिंग ऑप्शन के तौर पर ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और जेक वेदराल्ड को शामिल किया गया है। माइकल नेसर, टॉड मर्फी और ब्रेंडन डॉगेट को टीम से बाहर कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि वापसी करने वाले सभी गेंदबाज खेलने के लिए फिट हैं। उन्होंने कहा, ''हम अभी से प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप नहीं देंगे, लेकिन हम जानते हैं कि इस दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए हमारे पास मजबूत टीम है। मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी यह चारों गेंदबाज एकसाथ खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।''

WTC का हिस्सा है बांग्लादेश सीरीज

बेली ने आगे कहा, ''एनएसपी (नेशनल सिलेक्शन पैनल) को पैट, जोश और नाथन की वापसी का इंतजार था। उन्होंने अपनी चोटों से उबरने के लिए पिछले कुछ महीनों में अकेले और स्पोर्ट्स साइंस एंड स्पोर्ट्स मेडिसिन टीमों के साथ बहुत मेहनत की है। हमने 13 खिलाड़ियों की टीम चुनी है, लेकिन इन टेस्ट से पहले अगर किसी बदलाव की जरूरत पड़ी तो हमारे पास खिलाड़ी तैयार और उपलब्ध हैं। अगले 12 महीनों में क्रिकेट के शेड्यूल को देखते हुए कई खिलाड़ियों को सभी फॉर्मेट में और मौके मिलने की संभावना है।'' बता दें कि ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। मौजूदा चक्र की अंत तालिका में ऑस्ट्रेलिया अभी शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 87.50 है। उसने आठ टेस्ट में से सात जीते और एक में हार झेली। बांग्लादेश (58.33) चौथे पायदान पर है। बांग्लादेश ने चाचर टेस्ट में से दो जीते और एक गंवाया और एक ड्रॉ रहा।

बांग्लादेश सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।