Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Pat Cummins Nathan Lyon likely available for Adelaide Test but what about Usman Khawaja
ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो दिग्गजों की होने वाली है वापसी, ओपनर पर अभी भी बना है संशय

ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो दिग्गजों की होने वाली है वापसी, ओपनर पर अभी भी बना है संशय

संक्षेप:

एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट खेलना है। इस मैच में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन के खेलने की उम्मीद है, जबकि ओपनर उस्मान ख्वाजा पर अभी भी संशय बना हुआ है।

Dec 08, 2025 11:30 am ISTVikash Gaur एएनआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया की टीम एशेज सीरीज में 2-0 से आगे है, बावजूद इसके कि टीम के प्रमुख खिलाड़ी बाहर हैं। एक और जीत के बाद मेजबान टीम सीरीज जीत जाएगी। ड्रॉ भी रहा तो कम से कम सीरीज हारेगी नहीं। एडिलेड में तीसरा टेस्ट खेला जाना है। इस मुकाबले में रेगुलर कैप्टन पैट कमिंस और स्पिनर नाथन लियोन के वापसी करनी की उम्मीद है। सवाल ये है कि क्या उस्मान ख्वाजा की वापसी होगी या फिर वे टीम से बाहर ही रहेंगे, जो कि पहले टेस्ट मैच में चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज सीरीज के पहले दोनों टेस्ट जीत लिए हैं। दोनों मैचों में पारी की शुरुआत एक नई जोड़ी ने की। जैक वेदरल्ड और ट्रैविस हेड ने ओपनिंग की। दोनों ने कुछ अच्छे रन भी बनाए। उधर, उस्मान ख्वाजा फॉर्म और चोट से जूझ रहे थे। ऐसे में अब शायद आगे भी उनको मौका मिलने की गुंजाइश कम है। चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान कहा था कि वे ख्वाजा को लेकर बात नहीं करेंगे, क्योंकि वे फिट नहीं हैं। ओपनिंग जोड़ी में बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन पांचवें नंबर पर उस्मान ख्वाजा के लिए मौका है, लेकिन ये मैनेजमेंट पर निर्भर करेगा कि क्या वे जोश इंगलिस के साथ बने रहेंगे या फिर ख्वाजा को मिडिल ऑर्डर में मौका देंगे।

ईएसपीएन को एरोन फिंच ने बताया, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऑस्ट्रेलिया अभी हेड और वेदरल्ड के साथ टॉप ऑर्डर में कैसे बदलाव करेगा? वे दोनों एक अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप बनाते दिख रहे हैं, उनके बीच वह तालमेल है जो टॉप ऑर्डर में चाहिए होता है। जोश इंग्लिस ने अच्छा खेला, उन्हें पहली इनिंग में एक अच्छी गेंद मिली थी।"

दूसरा सवाल ये है कि नाथन लियोन को दूसरे टेस्ट से बाहर किया गया था। उनकी जगह माइकल नेसर खेले थे, लेकिन अब सिलेक्टर ने पुष्टि की है कि लियोन तीसरे टेस्ट में खेलेंगे। ऐसे में क्या नेसर को बाहर बैठना होगा? ये बड़ा सवाल है, क्योंकि दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट नेसर ने निकाले थे। पिछले तीन में से सिर्फ एक ही पिंक टेस्ट लियोन ने खेला है। हालांकि, एडिलेड में रेड बॉल मैच होगा तो वहां फिर से हमको लियोन देखने को मिल सकते हैं। वहीं, कप्तान पैट कमिंस तीसरे टेस्ट के लिए तैयार हैं। दूसरे टेस्ट मैच में भी वे खेलने के लिए उत्साहित थे, लेकिन रिकवरी के लिए उनको समय दिया गया था। कायो स्पोर्ट्स से कमिंस ने कहा था कि मैं एडिलेड के लिए पूरी तरह तैयार हूं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |