Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Pat Cummins makes major call mid Ashes could make a cameo in BBL after 6 years
एशेज सीरीज के बीच में पैट कमिंस ने किया बड़ा फैसला, T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले…

एशेज सीरीज के बीच में पैट कमिंस ने किया बड़ा फैसला, T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले…

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने एशेज सीरीज के बीच में एक बड़ा फैसला लिया है। पैट कमिंस करीब 6 साल के बाद बिग बैश लीग यानी बीबीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, कुछ ही मैच वे खेलेंगे।

Dec 16, 2025 07:12 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी कर रहे ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी एशेज सीरीज के बीच एक बड़ा फैसला लिया है। एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह सुनिश्चित करने के बाद पैट कमिंस ने बताया है कि वह इस सीजन बिग बैश लीग यानी बीबीएल में भी खेलते नजर आएंगे। सिडनी थंडर ने उनको एक मार्की सप्लीमेंट्री प्लेयर के तौर पर साइन किया था। हालांकि, प्राथमिकता अभी के लिए उनके लिए एशेज सीरीज है, जिसके तीन मैच खेले जाने हैं।

पैट कमिंस 2018/19 सीजन में अपने एकमात्र मैच के बाद से BBL में नहीं खेले हैं, लेकिन एशेज की अपनी कमिटमेंट्स खत्म होने के बाद वह लंबे समय बाद वापसी कर सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सीरीज़ 8 जनवरी को सिडनी में खत्म होगी और कमिंस का अगला असाइनमेंट T20 वर्ल्ड कप है, जो फरवरी में शुरू होगा। ऐसे में वे इस बीच खुद को टी20 फॉर्मेट में ढालने के लिए बिग बैश लीग का सहारा लेने वाले हैं। जुलाई के बाद से वे क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, क्योंकि उनको बैक इंजरी की समस्या थी।

सिडनी थंडर के मैच 10, 12 और 16 जनवरी को हैं, जिसका मतलब है कि यह तेज गेंदबाज फाइनल में पहुंचने की उनकी कोशिश के लिए वापसी कर सकता है। पैट कमिंस के साथी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी ऐसे ही डील सिडनी सिक्सर्स के साथ साइन की हुई है। वह भी आखिरी के कुछ मैचों में बिग बैश लीग में खेल सकते हैं। एडिलेड में तीसरे टेस्ट से पहले कमिंस ने कहा, "मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है कि वेस्टर्न सिडनी में बड़ा होने के बाद मैं थंडर के साथ जुड़ गया हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "एशेज जीतने की कोशिश के दौरान टीम के साथ मेरे पास मैदान पर सीमित समय होगा, लेकिन मैं इस रोमांचक समर सीजन में प्लेइंग ग्रुप को सपोर्ट करने के लिए उत्सुक हूं।" पैट कमिंस 16 मैचों में 17 विकेट इस टीम के लिए बीबीएल में चटका चुके हैं। टीम की ओर से आए बयान में कहा गया है, "उनका फिलहाल पूरा ध्यान बड़ी एशेज सीरीज में वापसी पर है, लेकिन पैट के खेलने के लिए दरवाजा खुला है और हमेशा खुला रहेगा - अगर एशेज के बाद और T20 वर्ल्ड कप से पहले सब कुछ ठीक रहा तो वे खेलेंगे।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;