पैट कमिंस के आते ही ईशान किशन कप्तानी से हटे, हर्ष-मदुशंका हुए बाहर
सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद की कप्तानी ईशान की जगह पैट कमिंस कर रहे हैं। कमिंस पहली बार जारी सीजन में खेलने उतरे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। कमिंस आईपीएल का अपना पहला मैच खेल रहे हैं और पिछले साल दिसंबर के बाद से यह उनका पहला प्रतिस्पर्धी मैच है, तब वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट में खेले थे। पीठ की समस्या के कारण उन्हें बाहर रहना पड़ा था, जिससे आईपीएल में उनकी भागीदारी में भी देरी हुई। कमिंस ने दिलशान मदुशंका की जगह ली, वहीं प्रफुल हिंगे को हर्ष दुबे की जगह टीम में शामिल किया गया।
पैट कमिंस की हुई वापसी
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद कमिंस ने कहा कि विकेट अच्छी लग रही है और इसी वजह से हम देखना चाहते हैं कि कितना स्कोर हमें चेज के लिए मिलता है। मेरी तैयारी काफी अच्छी है और बॉडी भी अच्छा महसूस कर रही है। इशान किशन ने बेहतरीन कप्तानी की। पहले 7 में से 4 मैच उनकी कप्तानी में टीम ने जीते। हैदराबाद में पिच काफी अच्छी थी। लेकिन यहां पर दोनों ही टीमों का पहला मैच है। यह चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव है।
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन ने टीम की कमान संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम ने सात मैच खेलते हुए चार में जीत हासिल की थी और तीन मैच गंवाए थे। कमिंस टीम के नियमित कप्तान रहे हैं और इस वजह से उनके टीम में आते ही वह कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
वही राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे लेकिन पिछले कुछ सीजन से हमारी चेजिंग अच्छी नहीं रही है। इसी वजह से पहले बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं है। हमारा कैंप यहीं पर लगा था और इसी वजह से हमें विकेट के बारे में अच्छी तरह से पता है। ओस पड़ेगी लेकिन बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगी। पिछले साल कुछ ओवर्स से हम पीछे रह गए थे, इस सीज़न पूरे 40 ओवर बेहतर क्रिकेट खेलना चाहते हैं। मिडिल ऑर्डर और अन्य बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी।
रॉयल्स ने हालांकि उस हार से उबरते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 40 रन की जीत से अच्छी वापसी की है। टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद इस सत्र में उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए चौथे स्थान पर है, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी किसी भी टीम के लिए खतरा बनी हुई है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
राजस्थान रॉयल्स (एकादश):- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), डानोवन फरेरा, रवींद्र जाडेजा, जोफ़्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद (एकादश्):- अभिषेक शर्मा, इशान किशन, हाइनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, इशान मलिंगा और प्रफुल्ल हिंगे।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



