जो रूट के लिए 'काल' बने पैट कमिंस, तोड़ डाला जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड; इस मामले में बने नंबर-1

Dec 20, 2025 11:45 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीसरे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने जो रूट को आउट कर जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह अब इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज को टेस्ट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

जो रूट के लिए 'काल' बने पैट कमिंस, तोड़ डाला जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड; इस मामले में बने नंबर-1

ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने जो रूट को आउट कर ना सिर्फ टीम को जीत के एक और कदम लेकर गए हैं, बल्कि जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ नंबर-1 भी बन गए हैं। जी हां, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 435 रनों का विशाल टारगेट रखा है। इस स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई थी। 10वें ओवर में 31 के स्कोर पर उनके दो विकेट गिर गए थे। नंबर-4 पर उतरे जो रूट ने इसके बाद जैक क्रॉली के साथ साझेदारी की। इस साझेदारी में ज्यादा रन तो नहीं बने, मगर लगभग 20 ओवर तक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को विकेट के लिए जरूर तरसाया। पैट कमिंस ने 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर रूट को कॉट बिहाइंड आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया।

पैट कमिंस इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में जो रूट को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जी हां, इससे पहले पैट कमिंस और भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे, मगर अब कमिंस बुमराह से एक कदम आगे निकल गए हैं।

यह इंटरनेशनल क्रिकेट, जिसमें टेस्ट, वनडे और टी20 शामिल है, में 16वां मौका था, जब कमिंस ने रूट का शिकार किया है। वहीं जसप्रीत बुमराह 15 बार इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज को आउट कर चुके हैं। इस लिस्ट में एक और भारतीय तेज गेंदबाज के रूप में रवींद्र जडेजा भी हैं। उन्होंने भी रूट को खूब परेशान किया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में रूट को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज

16 - पैट कमिंस*

15 - जसप्रीत बुमराह

14 - रवींद्र जडेजा

14 - मिशेल स्टार्क

13 - जोश हेज़लवुड

12 - ट्रेंट बोल्ट

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर

खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड 178 के स्कोर पर चार विकेट खो चुका है। चौथा विकेट उप-कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में गिरा, जिन्हें नाथन लायन नो बोल्ड किया। इंग्लैंड को अभी भी जीत के लिए 257 रनों की दरकार है और उनके हाथ में 6 विकेट बाकी है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Pat Cummins becomes Joe Root Nightmare breaks Jasprit Bumrah record becomes no 1 in this aspect
;;;