विराट कोहली का अब सबसे बड़ा मोटिवेशन होगा 100 शतकों का महारिकॉर्ड, किसने दिया ये बयान?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विराट कोहली को लेकर पार्थिव पटेल ने बयान दिया है कि उन्होंने सब कुछ हासिल कर लिया है। उनका एक मोटिवेशन अब यह हो सकता है कि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने हैं। 

Virat Kohli

ICC Men's T20 World Cup 2027 के लिए टीम इंडिया की तैयारी आज से शुरू होने वाली है। टीम इंडिया आज यानी मंगलवार 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलने उतरेगी। इस दौरान सभी की निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होंगी, जिन्हें हर एक सीरीज में टेस्ट किया जा रहा है। दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही एक्टिव हैं तो यहां उनको परफॉर्म करना होगा। पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने विराट कोहली को लेकर कहा है कि उन्हें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। उनकी फॉर्म का फायदा टीम इंडिया को उठाना चाहिए। उनका एक मोटिवेशन शायद बाकी है, जो 100 शतक लगाने का है।

जियोहॉटस्टार के एक शो में पार्थिव पटेल ने कहा, “विराट कोहली के पास पाने के लिए क्या बचा है? उन्होंने 2011 में वर्ल्ड कप जीता, चैंपियंस ट्रॉफी जीती, और जो एक टाइटल बचा था, T20 वर्ल्ड कप, वह भी उन्होंने जीत लिया। उनकी कप्तानी में भारत दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनी और उन्होंने टीम को ऑस्ट्रेलिया में सीरीज भी जिताई। ऐसे में मेरे लिए सवाल यह है कि वह कितने मोटिवेटेड हैं। एक टारगेट सौ सेंचुरी हो सकती हैं। अगर यह उनके दिमाग में है, तो यह उनके रन बनाने का बाय-प्रोडक्ट बन जाएगा और अगर वह रन बनाते हैं और विदेशी हालात में अच्छे फॉर्म में हैं, तो बाकी बैटिंग यूनिट को भी फायदा होगा। विराट कोहली की मौजूदगी से इस टीम को निश्चित रूप से मदद मिलेगी।”

अभिषेक नायर ने की रोहित की तारीफ

इसी शो में अभिषेक नायर ने रोहित शर्मा को लेकर बात की और कहा, "T20 सीरीज में भी, भारतीय बैट्समैन के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक शॉर्ट बॉल थी। रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी हैं जो असल में इससे सीखते हैं और शॉर्ट-पिच बॉलिंग के खिलाफ खूब रन बनाते हैं। जब आप SENA देशों और विदेशों में अच्छा करते हैं, तो इसका एक कारण यह है कि आप पेस को अच्छी तरह से संभाल सकते हैं और शॉर्ट बॉल के खिलाफ रन बना सकते हैं, और यही बात भारत को शुभमन गिल और रोहित शर्मा दोनों से मिलेगी।"

उन्होंने आगे कहा, "इंग्लैंड को अपनी स्ट्रैटेजी बदलनी होगी और उनसे अलग तरह से बॉलिंग करनी होगी। टॉप खिलाड़ी यही करते हैं; वे अपने खेलने का तरीका नहीं बदलते, वे विरोधी टीम से अपना तरीका बदलवाते हैं, वे उन्हें टारगेट करते हैं। भारत को रोहित शर्मा की वापसी जरूर पसंद आएगी और जब आप बड़ी सीरीज और बड़े टूर्नामेंट में जाते हैं, तो वह अनुभव आपको वह आराम और कॉन्फिडेंस देता है जिसकी आपको जरूरत होती है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।