बड़ी खबर: पार्थिव पटेल ने BCCI चयनकर्ता पद के लिए नहीं किया आवेदन, प्रज्ञान ओझा होंगे पूर्णकालिक चीफ सिलेक्टर?

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा)
share

BCCI ने पुरुष चयन समिति में अजीत अगरकर की जगह भरने के लिए आवेदन मंगाए थे। कयास थे कि पश्चिम क्षेत्र से पार्थिव पटेल अप्लाई करेंगे और वही अगले चीफ सिलेक्टर होंगे। हालांकि, उन्होंने आवेदन नहीं किया है और अब प्रज्ञान ओझा के लिए पूर्णकालिक चीफ सिलेक्टर बनने का रास्ता साफ हो गया है।

Parthiv Patel
पार्थिव पटेल (फाइल फोटो)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर पुरुष चयन समिति में पश्चिम क्षेत्र के प्रतिनिधि के तौर पर अजीत अगरकर की जगह लेने के लिए भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल को प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन उन्होंने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया है, इससे प्रज्ञान ओझा के लिए कार्यकाल के बचे समय तक अध्यक्ष बने रहने का रास्ता साफ हो गया है।

पश्चिम क्षेत्र के खाली पद को भरने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गई, लेकिन पार्थिव ने चयन प्रक्रिया से दूर रहने का फैसला किया। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ''मुझे नहीं पता कि बीसीसीआई आवेदन की समयसीमा बढ़ाएगा या नहीं, लेकिन 14 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक पार्थिव ने आवेदन नहीं किया था। अगर समयसीमा बढ़ाई जाती है या वह अपना फैसला बदलते हैं, तो स्थिति बदल सकती है। ‘’

दक्षिण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले ओझा के अपने कार्यकाल के बचे समय तक अध्यक्ष बने रहने की संभावना है। मौजूदा चयनकर्ताओं में उनके नाम सबसे अधिक टेस्ट मैच होने से उनकी दावेदारी मजबूत हुई है। जूनियर पुरुष चयन समिति का अध्यक्ष बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे रमेश पोवार अब पश्चिम क्षेत्र से सीनियर चयनकर्ता के पद के लिए दावेदार बन सकते हैं। भारत के पूर्व विकेटकीपर समीर दिघे का नाम भी चर्चा में है। चयनकर्ताओं के पदों के लिए पिछली बार आवेदन आमंत्रित किए जाने पर पोवार और दिघे दोनों ने आवेदन किया था।

आवेदन की समयसीमा बढ़ाने से बदल सकती है स्थिति

हालांकि पश्चिम क्षेत्र से इस पद के लिए योग्य और प्रमुख उम्मीदवारों की संख्या सीमित दिखाई दे रही है। इसकी स्थिति तभी बदल सकती है, जब बीसीसीआई आवेदन की समयसीमा बढ़ाकर पार्थिव को आवेदन करने का मौका दे। फिलहाल ऐसा लगता है कि पार्थिव सीनियर चयन समिति में भूमिका निभाने के बजाय गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ और कमेंट्री से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियां जारी रखेंगे।

अगरकर के हटने और ओझा के अंतरिम अध्यक्ष बनने की कहानी

बता दें कि चार अक्टूबर को अजीत अगरकर का बतौर चीफ सिलेक्टर कार्यकाल समाप्त हो गया था। उन्होंने इसस पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को सूचित कर दिया था कि वे अब और अधिक अपने कार्यकाल में बढ़ोत्तरी नहीं चाहते हैं। अगरकर के इस निर्णय के बाद जोर- शोर से चर्चा चलने लगी थी कि पार्थिव पटेल अगले चीफ सिलेक्टर हो सकते हैं। नाम प्रज्ञान ओझा का भी था जो पहले से ही चयन समिति के सदस्य थे लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पार्थिव पटेल की थी। अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रज्ञान ओझा को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया। अब जब खबर सामने आई है कि पार्थिव ने आवेदन नहीं किया है तो प्रज्ञान ओझा के पूर्णकालिक चीफ सिलेक्टर बनने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पार्थिव पटेल ने BCCI चयनकर्ता पद के लिए नहीं किया आवेदन, अब कौन चीफ सिलेक्टर?