Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Papua New Guinea cricketer Kiplin Doriga sentenced to three years in jail for punching woman and stealing her phone
ICC टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेटर की शर्मनाक हरकत, महिला को मुक्का मारकर छीना फोन; हुई 3 साल की जेल

ICC टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेटर की शर्मनाक हरकत, महिला को मुक्का मारकर छीना फोन; हुई 3 साल की जेल

संक्षेप:

पापुआ न्यू गिनी के क्रिकेटर किपलिन डोरिगा को जर्सी में डकैती के आरोप में तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। रिपोर्ट है कि उन्होंने एक महिला को मुक्का मारकर पहले जमीन पर गिराया और फिर उससे फोन छीना।

Nov 29, 2025 07:27 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पापुआ न्यू गिनी के एक इंटरनेशनल क्रिकेटर को जर्सी आइलैंड पर डकैती का दोषी पाए जाने पर तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है। ITV की रिपोर्ट के अनुसार पापुआ न्यू गिनी के 30 साल के विकेटकीपर किपलिन डोरिगा, जो इस साल की शुरुआत में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप चैलेंज लीग में अपने देश को रिप्रेजेंट करने के लिए जर्सी में थे, उन्होंने टूर के दौरान एक महिला पर हमला किया और उसका मोबाइल फोन चुरा लिया। किपलिन डोरिगा पिछले 3 महीनों से पुलिस की हिसारत में है और अब उन्हें सजा सुनाई गई है। किपलिन डोरिगा ने PNG के लिए 39 वनडे और 43 टी20 मैच खेले हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:आयुष म्हात्रे ने रचा इतिहास, रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ हासिल किया ये मुकाम

यह घटना सोमवार, 25 अगस्त को सुबह 2:30 बजे से ठीक पहले सेंट हेलियर में हिलेरी स्ट्रीट पर हुई, जब डोरिगा अपने होटल लौट रहे थे। पुलिस ने कहा कि डोरिगा ने महिला को देखा, उसे घूंसा मारकर पहले जमीन पर गिरा दिया और फिर उसका फोन छीन लिया। महिला को लगी किसी भी चोट की जानकारी अभी नहीं दी गई है। डोरिगा को उसी दिन बाद में अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की।

अगले दिन उस पर ऑफिशियली रॉबरी का चार्ज लगाया गया और बाद में उसे जर्सी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने बुधवार, 27 अगस्त को जुर्म कबूल कर लिया। शुक्रवार, 28 नवंबर को जर्सी के रॉयल कोर्ट ने तीन साल जेल की सजा सुनाई गई।

ये भी पढ़ें:कोहली के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को स्वाह करने उतरेंगे बाबर, बन सकते हैं T20I के किंग

स्टेट्स ऑफ जर्सी पुलिस क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट के डिटेक्टिव सार्जेंट जिम मैकग्रानाहन ने तेज़ी से हुई जांच की तारीफ करते हुए कहा, "यह एक अनजान सस्पेक्ट के साथ तेजी से हुई जांच थी, जो आइलैंड पर कुछ ही दिन रहा था। आरोप के नेचर की वजह से, जो कि रात में एक अकेली महिला पर एक अजनबी का हमला था, पुलिस ने कई डिटेक्टिव और दूसरे लोगों को लगाया जिन्होंने जल्दी से डोरिगा की पहचान की, उसे अरेस्ट किया और चोरी का सामान बरामद किया।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |