Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Paktika airstrike ICC and BCCI Express Deep Sorrow Over Afghan Cricketers Deaths jay shah react
BCCI-ICC ने अफगान क्रिकेटरों की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त किया, जानिए जय शाह ने क्या कहा

BCCI-ICC ने अफगान क्रिकेटरों की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त किया, जानिए जय शाह ने क्या कहा

संक्षेप:

अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी पक्तिका प्रांत में हुए सीमा पार हवाई हमलों में तीन युवा अफगान क्रिकेटरों - कबीर आगा, सिबगतुल्लाह, और हारून की दुखद मौत पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है।

Oct 18, 2025 10:57 pm ISTBhasha
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तीन युवा अफगान क्रिकेटरों कबीर आगा, सिबगतुल्लाह और हारून की दुखद मृत्यु पर गहरा दुःख और संवेदना व्यक्त किया है, जिन्होंने पक्तिका प्रांत में सीमा पार से हुए कायराना हवाई हमलों में अपनी जान गंवा दी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने शनिवार को पक्तिका प्रांत के अरगुन और बरमल जिलों में हुए हवाई हमले में मारे गए अफगानिस्तान के तीन होनहार क्रिकेटरों के निधन पर शोक व्यक्त किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीसीसीआई इस गहरे दुःख की घड़ी में अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी), क्रिकेट जगत और दिवंगत खिलाड़ियों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस भयावह और अनुचित हमले की निंदा करता है। निर्दोष लोगों, खासकर होनहार खिलाड़ियों की जान जाना बेहद दुखद और चिंता का विषय है।

रिपोर्टों के अनुसार माना जा रहा है कि ये हवाई हमले पाकिस्तान ने किए जिससे दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम भी रुक गया है। शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अफगानिस्तान के तीन युवा क्रिकेटरों कबीर आगा, सिबगतुल्लाह और हारून की मौत से बेहद दुखी हूं। इन खिलाड़ियों के सपने मूर्खतापूर्ण हिंसा के कारण टूट गए।’’

ये भी पढ़ें:युवराज के साथ अभिषेक ने शुरू की ट्रेनिंग, AUS में धमाल मचाने के लिए ले रहे टिप्स

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी होनहार प्रतिभाओं का जाना न केवल अफगानिस्तान के लिए बल्कि क्रिकेट जगत के लिए एक त्रासदी है। हम अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इस हृदयविदारक घटना पर शोक व्यक्त करने वाले सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।’’ बीसीसीआई अफगानिस्तान के लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है और उनके दुःख और क्षति में शामिल है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |