Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Pakistani journalist did not expect such a response from the Zimbabwe captain who hit a bouncer for a six watch video
पाकिस्तानी पत्रकार को जिम्बाब्वे के कप्तान से ऐसे जवाब की उम्मीद न थी, बाउंसर पर जड़ दिया सिक्स

पाकिस्तानी पत्रकार को जिम्बाब्वे के कप्तान से ऐसे जवाब की उम्मीद न थी, बाउंसर पर जड़ दिया सिक्स

संक्षेप:

पाकिस्तानी पत्रकार साहब तो बस रजा के मुंह से पाकिस्तान सुनना चाहते थे। वो अफगानिस्तान को सुनवाना चाहते थे जिसके समर्थक एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के दौरान खुद को जोर देकर महाद्वीप की दूसरी सबसे अच्छी टीम बता रहे थे। पाकिस्तानी पत्रकार ने पैंतरा तो सही चला लेकिन सारी पैंतरेबाजी धरी की धरी रह गई।

Nov 19, 2025 04:51 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

‘मैं पाकिस्तान का प्रीमियम फास्ट बोलर हूं।’ याद आया कुछ। तो ये भी याद आया होगा कि स्वघोषित प्रीमियर फास्ट बोलर का एशिया कप में क्या हश्र हुआ था। वैसे भी पाकिस्तान और पाकिस्तानियों के लिए आत्ममुग्धता और शेखी बघारना कोई नई चीज नहीं है। खुद पर मोहित होने का ऐसा शगल जो हास्यास्पद की हद तक जाता है। चाहें हुक्मरान हों या खिलाड़ी या फिर पत्रकार ही क्यों न हों। अब एक पाकिस्तानी पत्रकार को ही देख लीजिए। उसे जिम्बाब्वे के कप्तान के मुंह से बस ये सुनना था कि पाकिस्तान एशिया की दूसरी बेस्ट टीम है। सिर्फ बेस्ट पूछता तब तो दूर तक पाकिस्तान का नाम नहीं आना था क्योंकि वो तो भारत है। इसलिए सेकंड बेस्ट भी पूछा कि बंदा पाकिस्तान का नाम ले लेगा। लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने ऐसा जवाब दिया कि वो पाकिस्तानी पत्रकार ही नहीं, तमाम पाकिस्तानी भी जब-जब उनके जवाब को सोचेंगे, अपना सिर खुजाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अभी पाकिस्तान टी20 ट्राई सीरीज की मेजबानी कर रहा है जिसमें बाकी की दो टीमें जिम्बाब्वे और श्रीलंका हैं। मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के उद्घाटन मैच से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे थे। तभी एक पाकिस्तानी पत्रकार ने उनसे पूछ लिया कि वह एशिया की सेकंड बेस्ट टी20 टीम किसे मानते हैं।

पाकिस्तानी पत्रकार साहब तो बस रजा के मुंह से पाकिस्तान सुनना चाहते थे। वो अफगानिस्तान को सुनवाना चाहते थे जिसके समर्थक एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के दौरान सोशल मीडिया पर खुद को महाद्वीप की दूसरी सबसे अच्छी टीम होने का खूब दावा कर रहे थे। पाकिस्तानी पत्रकार ने पैंतरा तो सही चला लेकिन सारी पैंतरेबाजी धरी की धरी रह गई। पत्रकार के बाउंसर पर जिम्बाब्वे के कप्तान ने ऐसा करारा सिक्स जड़ा कि वो जब-जब इस वाकये को याद करेगा, सिर ही खुजाएगा।

पूरा सवाल-जवाब शब्दशः पढ़ लीजिए।

ये भी पढ़ें:बाबर आजम को हुआ क्या है? पाकिस्तान का सुपर स्टार अब ‘डक किंग’ बनने की ओर

पाकिस्तानी रिपोर्टर- सोशल मीडिया पर एक डिबेट चल रही है। मुझे इस पर आपकी ईमानदार राय चाहिए। एशिया में टी20 में सर्वश्रेष्ठ और दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीमें कौन सी हैं? सिकंदर रजा के नजरिये से हम समझना चाहते हैं कि जिम्बाब्वे की टीम इस टूर्नामेंट में एशिया की दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ खेल रही है या थर्ड बेस्ट टीम से?

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा- चूंकि मैं अभी राष्ट्रीय टीम की जर्सी में हूं तो मैं सिर्फ यही कहूंगा कि जिम्बाब्वे अफ्रीका की सेकंड बेस्ट टीम है। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि एशिया की फर्स्ट या सेकंड बेस्ट टीम कौन है। मैं इस पर तब बोलूंगा जब मैं राष्ट्रीय जर्सी में नहीं रहूंगा। अभी मेरा फोकस मेरी टीम पर है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस जिम्बाब्वे के कप्तान का है, इसलिए मुझे जिम्बाब्वे के बारे में सवालों का जवाब देना चाहिए। व्यक्तिगत तौर पर मैं परवाह नहीं करता कि कौन सी टीम एशिया की फर्स्ट, सेकंड, थर्ड या फोर्थ-बेस्ट टीम है। हम अफ्रीका की सेकंड बेस्ट टीम हैं और हम उसे मजबूत करने में लगे हैं। हम अफ्रीका की बेस्ट टीम को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |