महिला टी-20 विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी टीम की ट्रोलिंग शुरू, उनके ही पुरुष क्रिकेटर कह रहे भली-बुरी बातें
महिला टी-20 विश्व कप 2026 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन ना कर पाने और पहले तीन मैचों में ही सभी में हार का सामना करते हुए टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब पाकिस्तानी महिला टीम की जमकर आलोचना हो रही है। उनके ही पूर्व पुरुष क्रिकेटर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।

महिला टी20 विश्व कप से पहले ही दौर में बाहर होने के बाद मैदान से बाहर की गतिविधियों के लिये पाकिस्तानी टीम और मुख्य कोच वहाब रियाज की जमकर आलोचना हो रही है । भारत, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद पाकिस्तान पहले दौर से ही बाहर हो गया था ।
पाकिस्तान महिला टीम की जमकर हो रही है आलोचना
टूर्नामेंट के दौरान टीम की तफरीह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आलोचना हो रही है । पुरूष टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि हर कोई महिला क्रिकेट का समर्थन करना चाहता है और करना भी चाहिये लेकिन पाकिस्तानी महिला क्रिकेट आगे बढ ही नहीं रहा है । उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा ,'' पाकिस्तान महिला टीम कई साल से खेल रही है और यह हैरानी की बात है कि आईसीसी टूर्नामेंटों में प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं है ।''
इन खिलाड़ियों को किसी भी तरह के एक्सपोजर की कमी नहीं
वीडियो में दिख रहा है कि सीनियर खिलाड़ी आलिया रियाज और उनके पति अली यूनिस के साथ खिलाड़ी रेस्त्रां में डिनर कर रहे हैं । अली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस के छोटे भाई हैं ।पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और महिला टीम के पूर्व कोच कबीर खान ने कहा ,'' इन खिलाड़ियों को किसी सुविधा या अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर की कमी नहीं है ।''
कबीर खान ने कहा हमारे खिलाड़ी दबाव झेलने को तैयार नहीं हैं
उन्होंने कहा ,''मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ी दबाव को झेलने के लिये मानसिक रूप से मजबूत नहीं है । दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ इस विश्व कप में कम स्कोर वाले मैचों को ही देख लो ।'' उन्होंने कहा ,'' अगर आप लगातार हारते रहे तो पाकिस्तान में महिला क्रिकेट आगे नहीं बढ सकेगा ।''
ये तीनों मुकाबले हारकर बाहर हुई पाकिस्तानी महिला टीम
बता दें कि आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बड़ी उम्मीदों के साथ इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मैदानों की तरह फ्लाइट पकड़ी थी, लेकिन पहले तीन मुकाबलों में ही उनका सफर समाप्त हो गया। पहले मैच में उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम से 65 रनों की हार झेलनी पड़ी थी उसके बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका को करारी टक्कर दी थी, लेकिन अंत में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने उन्हें दो विकेट से हरा दिया था। पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को सबसे बड़ी निराशा तब लगी, जब उसे बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने आसानी से हरा दिया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की उस मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही बहोत खराब रही थी।
इन सब आधिकारिक बयानों से इतर तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और एक्स आदि में आलिया रियाज की मैदान पर लेटी हुई एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है और लोग तरह- तरह की अर्नगल प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसमें पाकिस्तान के लोग भी शामिल हैं। अपनी ही टीम को विश्व कप से बाहर होने के बाद क्रिकेट से इतर अन्य चीजों के लिए ट्रोल करना बुरी मानसिकता को दर्शाता है।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



