Asian Games 2026 में पाकिस्तान की टीम ने क्रिकेट में जीता ब्रॉन्ज मेडल, मुंह ताकती रह गई ये टीम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Asian Games 2026 के वुमेंस क्रिकेट कंप्टीशन में पाकिस्तान ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है। पाकिस्तान की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह हराया और देश के लिए दूसरा मेडल इस इवेंट में जीता।

Fatima Sana Pakistan Cricket Team
पाकिस्तान वुमेन क्रिकेट टीम

Asian Games 2026 के वुमेंस क्रिकेट कंप्टीशन में पाकिस्तान की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया है। तीसरे पायदान के लिए मुकाबला आज यानी मंगलवार 22 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों और बांग्लादेश को भारत के हाथों सेमीफाइनल में हार मिली थी। ऐसे में दोनों टीमें ब्रॉन्ज मेडल मैच में आमने-सामने हुईं, जिसमें पाकिस्तान की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह हराया। इस तरह पाकिस्तान ने दूसरा मेडल आइची नागोया में जारी एशियन गेम्स इवेंट में जीता। 12 साल के बाद एशियन गेम्स में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने फिर से मेडल जीता है। भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल के लिए आज ही टक्कर होनी है।

इस मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। हालांकि, उनका यह फैसला एक समय पर गलत साबित होता नजर आ रहा था, क्योंकि 67 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और 12वां ओवर प्रगति पर था। इसके बाद कप्तान फातिमा ने खुद मोर्चा संभाला और 30 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर एक अच्छे स्कोर तक पाकिस्तान की टीम पहुंची। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 145 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए फातिमा सना के अलावा 23 गेंदों में 31 रन गुल फिरोजा ने बनाए, जबकि 25 रनों की पारी आलिया रियाज ने खेली। ओपनर शवाल जुल्फिकार 27 गेंदों में महज 17 रन बना सकीं। इनके अलावा कोई भी बैटर पाकिस्तान की इस मैच में दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सकी। बांग्लादेश के लिए नाहिदा अख्तर, शोर्ना अख्तर और ऋतु मोनी ने 2-2 विकेट निकाले। अगर बांग्लादेश की टीम 5 विकेट गिरने के बाद मैच पर पकड़ बनाए रखती तो बाद में उनके पास जीतने का चांस होता, क्योंकि स्कोर फिर 140 के पार पाकिस्तान का नहीं जाता।

बांग्लादेश को नहीं मिली अच्छी शुरुआत

वहीं, जब बांग्लादेश की टीम 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत उन्हें अच्छी नहीं मिली। 20 रन पर 3 विकेट बांग्लादेश ने खो दिए थे। इसके बाद बांग्लादेश ने संभलने की कोशिश की, लेकिन सभी बल्लेबाजों ने धीमी गति से रन बनाए। कप्तान निगार सुल्ताना ने 25 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को मैच में वापस लाने की कोशिश की, लेकिन दोनों छोर से धीमी गति से रन आए। इस वजह से टीम उस लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और मुकाबला 31 रनों के अंतर से हार गई। शर्मीन अख्तर ने 46 रनों की पारी खेली, लेकिन वह काम नहीं आई। पाकिस्तान के लिए उम ए हानि ने 3 विकेट चटकाए और बांग्लादेश की कमर तोड़कर रख दी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़एशियन गेम्स क्रिकेट: पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, मुंह ताकती रह गई ये टीम