पाकिस्तान की टीम को अब क्या सीधे नहीं मिलेगी T20 वर्ल्ड कप 2028 में एंट्री? जानिए क्या हैं नियम
Pakistan Women Cricket Team के लिए आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अच्छा नहीं गया है। टीम टॉप 4 तो छोड़िए टॉप 8 में भी फिनिश नहीं कर पाएगी। ऐसे में क्या उसे अगले टी20 विश्व कप का टिकट नहीं मिलेगा? जानिए

Pakistan Women Cricket Team के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अच्छा नहीं गया है। पाकिस्तान की टीम लगातार तीन मैच हारने के साथ इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई थी, जबकि चौथा मैच हारने के साथ उनको एक और बड़ा झटका लग सकता था और उन्हें अगले टी20 विश्व कप की डायरेक्ट एंट्री से हाथ धोना पड़ सकता था। आईसीसी के एक नियम के हिसाब से पाकिस्तान को सीधी एंट्री अगले टी20 विश्व कप के लिए नहीं होनी चाहिए, लेकिन एक दूसरे नियम की वजह से सबसे पहले उन्हें ही एंट्री मिलेगी। इसके पीछे की पूरी कहानी आप समझ लीजिए।
दरअसल, आईसीसी ने मौजूदा वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दो ग्रुप बनाए हैं। इनमें 6-6 टीमें शामिल हैं। ग्रुप की दो टेबल टॉपर टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके बाद चार-चार टीमें दोनों ग्रुप से एलिमिनेट हो जाएंगी। हालांकि, उनमें से दो-दो टीमों को फिर भी खुशी का एक पल मिलेगा, क्योंकि उन्हें अगले टी20 विश्व कप के लिए सीधी एंट्री मिलेगी। आईसीसी का नियम कहता है कि जो भी टीम इस टी20 विश्व कप के ग्रुप फेज तक हर ग्रुप से टॉप 4 में रहेगी, उसे अगले टी20 विश्व कप के लिए सीधे एंट्री मिलेगी।
पाकिस्तान को मिलेगी सीधे एंट्री
इस केस में पाकिस्तान की टीम को सीधे एंट्री नहीं मिल पाएगी, क्योंकि ग्रुप ए में पाकिस्तान है और पाकिस्तान की टीम पांचवें पायदान से आगे नहीं जा सकती। इस तरह पाकिस्तान को सीधे एंट्री नहीं मिलेगी, लेकिन आईसीसी का ही एक नियम है, जिसकी बदौलत पाकिस्तान को कोई वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के अगले एडिशन से बाहर नहीं कर सकता। वह नियम है होस्ट नेशन का। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास अगले महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी मिली हुई है। ऐसे में पाकिस्तान तो उसमें जरूर खेलेगा। अगर पाकिस्तान के पास उसकी मेजबानी नहीं होती तो फिर डायरेक्ट एंट्री उनको नहीं मिलती।
इस केस में पाकिस्तान को क्वालीफायर्स या फिर आगे रैंकिंग के आधार पर टूर्नामेंट में जाने का मौका मिलता। चूंकि पाकिस्तान मेजबान है तो पहले पाकिस्तान उसमें रहेगा और फिर बाकी की 8 टीमें इस टूर्नामेंट से आगे क्वालीफाई करेंगी। इस तरह सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली टीमों का फोकस अब अपने-अपने ग्रुप में टॉप 4 में फिनिश करने पर होगा। ग्रुप ए से इस तरह नीदरलैंड को अगले विश्व कप के लिए सीधी एंट्री मिलने के चांस कम हैं, जबकि ग्रुप बी से आयरलैंड की टीम के साथ-साथ स्कॉटलैंड के भी टॉप 4 से बाहर रहने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



