2024 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को USA ने बुरी तरह रगड़ा था, भारत को रहना होगा सतर्क

Feb 07, 2026 12:26 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इतिहास गवाह है कि यूएसए की टीम किसी भी बड़े उलटफेर की क्षमता रखती है। भारतीय टीम को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि इसी यूएसए ने 2024 के विश्व कप में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया था।

2024 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को USA ने बुरी तरह रगड़ा था, भारत को रहना होगा सतर्क

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के तीसरे ग्रुप ए मुकाबले में आज भारत का सामना संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। हालांकि कागजों पर टीम इंडिया बेहद मजबूत नजर आती है, लेकिन इतिहास गवाह है कि यूएसए की टीम किसी भी बड़े उलटफेर की क्षमता रखती है। भारतीय टीम को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि इसी यूएसए ने 2024 के विश्व कप में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया था।

2024 में अमेरिका ने किया था बड़ा उलटफेर

साल 2024 में डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूएसए ने पाकिस्तान के खिलाफ जो प्रदर्शन किया था, वह आज भी भारतीय कोच और कप्तान के दिमाग में होगा। उस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में, यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल के शानदार अर्धशतक (50 रन) और एंड्रियस गौस की 35 रनों की पारी की बदौलत टीम ने मैच टाई करा दिया था। अंततः सुपर ओवर में यूएसए ने बाजी मारकर पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर धकेल दिया था। सुपर ओवर में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 गेंदों में 18 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान सिर्फ 13 रन ही बना सकी और 1 विकेट भी खो दिया था। इस तरह अमेरिका ने उस मुकाबले को 5 रनों से जीत लिया था और इतिहास रच दिया था। विश्व क्रिकेट में उस घटना के कारण अमेरिका ने खास छाप छोड़ी थी। भारत के खिलाफ अमेरिकी की टीम हार गई थी, लेकिन भारत भी 110 रनों का लक्ष्य 19वें ओवर में ही चेज कर सका था। भारत और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर देने का यह टीम माद्दा रखती है।

भारत को सावधान रहने की जरूरत

2026 में यूएसए की टीम अब केवल एक नई टीम के रूप में नहीं, बल्कि एक परिपक्व टीम के रूप में उतरी है। यह टीम बड़े मंच पर अपनी धाक जमाने को बेताब है। उनकी 'गोल्डन जनरेशन' के कई खिलाड़ी, जैसे सौरभ नेत्रवलकर, मोनांक पटेल और एंड्रियस गौस, अभी भी टीम का हिस्सा हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जीत की पटकथा लिखी थी।

भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका

भारतीय टीम के पास इस बार इतिहास रचने का मौका है। अब तक कोई भी टीम घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप नहीं जीत पाई है और न ही अपना खिताब डिफेंड कर पाई है। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारत इन दोनों रिकॉर्ड्स को तोड़ने के इरादे से उतरेगा। हालांकि, वानखेड़े की पिच पर यूएसए के गेंदबाज जैसे सौरभ नेत्रवलकर और नोस्टुश केंजीगे भारतीय टॉप आर्डर के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।