PAK vs NED, Colombo Weather: पाकिस्तान के पहले टी20 वर्ल्ड कप मैच पर बारिश का साया, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

Feb 07, 2026 07:24 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Pakistan vs Netherlands Colombo Weather: पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच कोलंबो में खेला जाना है। हालांकि इस मैच पर बारिश का तगड़ा साया है। देखें कोलंबो वेदर रिपोर्ट-

PAK vs NED, Colombo Weather: पाकिस्तान के पहले टी20 वर्ल्ड कप मैच पर बारिश का साया, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

Pakistan vs Netherlands Colombo Weather: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी शनिवार, 7 फरवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होगा। हालांकि इस मैच पर बारिश का तगड़ा साया है। पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स मैच अगर बारिश की भेंट चढ़ता है तो पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, पाकिस्तान पहले ही भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर चुका है। ऐसे में अगर पाकिस्तान का यह मैच भी धुलता है तो उनको नीदरलैंड्स के साथ 1-1 पॉइंट शेयर करना पड़ेगा। आईए एक नजर कोलंबो वेदर रिपोर्ट पर डालते हैं।

कैसा है आज कोलंबो के मौसम का हाल?

पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला आज यानी शनिवार, 7 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। तय कार्यक्रम के अनुसार PAK vs NED मैच सुबर 11 बजे शुरू होना है, मगर कोलंबो के मौसम का मिजाज देखते हुए लगता नहीं कि मुकाबला अपने सही समय पर शुरू हो पाएगा।

Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार आज कोलंबो में बारिश होने के 68 प्रतिशत चांसेस है। अगर मैच तय समय पर शुरू हो भी गया तो बारिश बीच-बीच में मैच में खलल डाल सकती है, जिसकी वजह से खिलाड़ियों को दिक्कत हो सकती है।

दोपहर 1 से 3 बजे तक बारिश होने की सबसे ज्यादा संभावनाएं हैं। रिपोर्ट के अनुसार इन दो घंटों के दौरान 60 से 68 प्रतिशत चांसेस है कि बारिश हो। ऐसे में DLS पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स मैच में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

अगर पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स मैच अगर बारिश की भेंट चढ़ता है और मुकाबला रद्द होता है तो दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिया जाएगा। पाकिस्तान को इससे दिक्कतो हो सकती है। टीम पहले ही भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर चुकी है, जिस वजह से उन्हें वहां भी दो अंक गंवाने होंगे। ऐसे में पाकिस्तान के पास अधिकतम 4 पॉइंट्स तक ही पहुंचने का मौका होगा, वो भी अगर पाकिस्तान यूएसए और नामीबिया के खिलाफ अपने बचे दो मैच जीते तो। बता दें, यूएसए ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराया था।

पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स मैच कैसे देखें लाइव?

PAK vs NED लाइव मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर देख सकते हैं। वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। वहीं पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स लाइव स्कोर और मैच से जुड़ी तमाम खबरों के लिए आप लाइव हिंदुस्तान के क्रिकेट और टी20 वर्ल्ड कप पेज पर विजिट कर सकते हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।